चिकन नेक पर बढ़ेगी भारत की टेंशन, बांग्लादेश में तीस्ता प्रोजेक्ट पर चीन का बड़ा ऐलान, तारिक के मंत्री से मिले चीनी दूत

Updated on 23-02-2026 12:28 PM
ढाका: बांग्लादेश में नई सरकार बनते ही चीन की अपना दखल बढ़ाने की कोशिश शुरू हो गई हैं। ढाका में चीनी राजदूत याओ वेन ने नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान और उनकी बांग्लादेश फर्स्ट पॉलिसी को बीजिंग के समर्थन का ऐलान किया है। याओ वेन ने बांग्लादेशी विदेश मंत्री खलीलुर्रहमान से मुलाकात करते हुए दोनों देशों के रिश्ते बेहतर करने पर चर्चा की है। इस दौरान जिन मुद्दों पर बात हुई, उनमें भारत के लिहाज के संवेदनशील तीस्ता नदी कॉम्प्रिहेंसिव मैनेजमेंट और रेस्टोरेशन प्रोजेक्ट शामिल है।

बांग्लादेश में चीन के राजदूत याओ वेन ने रविवार को खलीलुर्रहमान से मुलाकात के बाद कहा कि ढाका और बीजिंग तीस्ता नदी प्रोजेक्ट पर लंबे समय से बात कर रहे हैं। यह इंतजार खत्म होने जा रहा है, अब जल्दी ही इस पर काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि नए विदेश मंत्री रहमान के साथ चीन-बांग्लादेश सहयोग बढ़ाने, रोहिंग्या समस्या और दूसरे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है।

तीस्ता पर चीन को मिलेगी तरजीह

तीस्ता नदी परियोजना को लेकर भारत और चीन के बीच एक प्रतिद्वंद्विता देखी गई है। इस प्रोजेक्ट में शेख हसीना ने भारत को तरजीह देने की बात कही थी। शेख हसीना सरकार गिरने के बाद मोहम्मद यूनुस ने भारत की जगह चीन को पसंद बनाया। तारिक रहमान की सरकार भी इस मुद्दे पर चीन को तरजीह देती नजर आ रही है।तीस्ता नदी व्यापक प्रबंधन प्रोजेक्ट में मोहम्मद यूनुस ने बीते साल चीन की एंट्री का रास्ता खोला था। भारत के लिए तीस्ता परियोजना में चीन की भागीदारी चिंताजनक है क्योंकि नदी की सिलीगुड़ी कॉरिडोर से निकटता चीन को रणनीतिक लाभ देती है। ऐसे में चीन को कोशिश है कि यह प्रोजेक्ट उसके हाथ से ना जाए।

भारत के लिए क्यों बढ़ेगी चिंता

बांग्लादेश में तीस्ता प्रोजेक्ट पर चीनी राजदूत का बयान भारत के लिए चिंता का सबब है। चीन की कोशिश ढाका में प्रभाव बढ़ाने और भारत की भूमिका कम करने की है। चीन का ढाका में प्रभाव भारत के लिए रणनीतिक चुनौती पेश करता है। खासतौर से रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण चिकन नेक (सिलीगुडी कॉरिडोर) के पास तीस्ता परियोजना में चीन की भागीदारी भारत की चिंता बढ़ाती है।

चीन ने तीस्ता परियोजना के लिए बांग्लादेश को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। चीन के राजदूत याओ वेन ने इस पर कहा है कि तीस्ता नदी जल प्रबंधन परियोजना को तुरंत लागू किया जाना चाहिए। चीन ने यूनुस की सरकार के समय में ही इस योजना को लेकर कई शुरुआती समझौते भी साइन कर लिए हैं।

बांग्लादेश में चीनी एम्बेसडर याओ वेन ने कहा है कि उनका देश प्रधानमंत्री तारिक रहमान के साथ मिलकर दोनों देशों की दोस्ती आगे बढ़ाने, सभी सेक्टर में हाई-क्वालिटी बेल्ट एंड रोड सहयोग और चीन-बांग्लादेश कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रेटेजिक कोऑपरेटिव पार्टनरशिप को एक नए लेवल पर ले जाने के लिए तैयार हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.