कानपुर में इंडिया की जीत, भारत माता के नारे लगे:टेस्ट मैच में वनडे जैसा रोमांच, पूरा स्टेडियम हाउसफुल

Updated on 02-10-2024 01:33 PM

भारत ने कानपुर टेस्ट में बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया है। टेस्ट मैच में वनडे जैसा उत्साह दिखाई पड़ा। 26 हजार दर्शकों की क्षमता वाला स्टेडियम खचाखच भरा था। पैर रखने तक की जगह नहीं थी।

मैच के आखिरी क्षणों में हर बॉल पर दर्शक हूटिंग करते नजर आए। बाउंड्री लगने पर डांस और जमकर नारेबाजी की। कोई गालों पर तिरंगा तो कोई सीने पर खिलाड़ियों का टैटू बनवाकर पहुंचा था।

भारत के मैच जीतने पर दर्शक खड़े हो गए। भारत माता की जय के नारे लगाए। आखिरी दिन स्टेडियम के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। जगह-जगह ATS के कमांडो तैनात रहे।

चौथे दिन के खेल में 18 विकेट गिरे

मैच चौथे दिन ग्रीनपार्क स्टेडियम में विकेट की भी झड़ी लग गई।

सोमवार को दोनों टीमों के बीच कुल 18 विकेट गिरे।

पहली पारी के चौथे दिन बांग्लादेश टीम के 7, वहीं, इंडिया के 9 विकेट गिरे थे।

इसके बाद दूसरी पारी में बांग्लादेश के दो विकेट मैच खत्म होने तक गिर चुके थे।

यशस्वी और राहुल ने मारा अर्धशतक

भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट मैच में टी-20 की तरह खेलते हुए 51 गेंदों पर 72 रन बनाए। वहीं, केएल राहुल ने 43 गेंदों 68 रन बनाकर अच्छी पारी खेली।

दूसरी पारी में बांग्लादेश के 2 विकेट गिरे

दूसरी पानी में खेलने उतरी बांग्लादेश की टीम चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट खोकर 26 रन बना चुकी थी। ये दोनों विकेट रविचंद्रन अश्विन के खाते में गए।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
 30 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा को अजीत अगरकर के पद छोड़ने के बाद फिलहाल 4 सदस्यीय नेशनल चयन समिति का अंतरिम चीफ…
 30 September 2026
नागोया: भारी बारिश और ठंडे मौसम के बीच मंगलवार को 'नारी शक्ति' ने भारत को सुनहरी सफलता दिलाते हुए एशियन गेम्स की पदक तालिका में टॉप-10 में पहुंचा दिया। सुबह…
 30 September 2026
नागोया: जापान के नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के 11वें दिन भारत को आर्चरी से बहुत बड़ी खुशखबरी मिली है। भारत की महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने…
 30 September 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 नवंबर से शुरू होने वाली 2 मैचों की महत्वपूर्ण घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयन समिति ने अपनी तैयारियां तेज…
 30 September 2026
नागोया: चिकिता तनीपार्थी और साहिल जाधव की भारत की कंपाउंड मिश्रित तीरंदाजी जोड़ी ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों में रोमांचक शूट ऑफ में दक्षिण कोरिया को हराकर स्वर्ण पदक…
 30 September 2026
नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 के 12वें दिन भारतीय निशानेबाजों ने अपनी सटीकता का लोहा मनवाते हुए इतिहास रच दिया है। भारत के काइनान डेरियस चेनाई और नीरू…
 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए विराट कोहली के बल्ले से वनडे शतक निकलना हमेशा से एक अलग अहसास कराता है। करियर के इस मोड़ पर उनके शतकों का…
 29 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला जापान के…
Advt.