खो-खो वर्ल्ड कप में पहले दिन भारत की जीत:दक्षिण कोरिया को 157 अंकों से हराया, हरियाणा की बेटी ने किया शानदार प्रदर्शन

Updated on 15-01-2025 05:36 PM

दिल्ली में जारी खो-खो विश्व कप-2025 में भारतीय महिला टीम ने अपने पहले मैच में दक्षिण कोरिया को 157 अंकों के बड़े अंतर से हराया। इस शानदार जीत में हरियाणा की बेटी मीनू धत्तरवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत की टीम में मीनू धत्तरवाल हरियाणा से अकेली खिलाड़ी हैं, जिनका मैच में शानदार प्रदर्शन रहा है।

भारत ने बनाए 175 अंक मीनू धत्तरवाल हिसार जिले के उकलाना क्षेत्र में गांव बिठमड़ा कही रहने वाली हैं। मीनू ने बताया कि 13 जनवरी से शुरू हुए इस विश्व कप में कुल 4 ग्रुप हैं। भारत ग्रुप-ए में है, जिसमें दक्षिण कोरिया, ईरान और मलेशिया भी शामिल हैं। 14 जनवरी को खेले गए मुकाबले में भारत ने 175 अंक बनाए, जबकि दक्षिण कोरिया महज 18 अंक ही बना सकी।

19 जनवरी को होगा फाइनल मैच टूर्नामेंट का आगे का कार्यक्रम काफी व्यस्त है। भारत का अगला मुकाबला ईरान के साथ 15 जनवरी को शाम 7 बजे शुरू होगा। जिसके लिए भारतीय खो-खो टीम तैयारी में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि 17 जनवरी को क्वार्टर फाइनल, 18 को सेमीफाइनल और 19 जनवरी को फाइनल मैच खेला जाएगा।

मीनू की जीत पर गांव में जश्न मीनू धत्तरवाल की इस उपलब्धि पर गांव बिठमड़ा में जश्न का माहौल है। पूरे गांव को अपनी लाडली बेटी पर गर्व है। जिसने गांव का नाम देश में रोशन किया है। एसोसिएशन के चीफ सेक्रेटरी एमएस त्यागी, भारतीय कोच मुन्नी जून और जिला सेक्रेटरी मोनू दलाल, कोच राजेश दलाल सहित कई अधिकारियों ने टीम की सराहना की है।

गांव के सरपंच कुलदीप धत्तरवाल, डीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चेयरमैन संजय धत्तरवाल और अन्य गणमान्य लोगों ने विश्वास जताया है कि भारत इस विश्व कप को जीतेगा। जिसमें गांव की बेटी मीनू धत्तरवाल का विशेष योगदान होगा।

"देश को वर्ल्ड कप दिलाना सपना" मीनू धत्तरवाल ने अपने कोच राजेश दलाल, जिला सचिव मोनू दलाल और संजय डीसीएम का विशेष आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने उन्हें निरंतर प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उनका सपना भारत को विश्व कप दिलाना है और वह इसके लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि विश्व कप जीतने पर हरियाणा सरकार मीनू को विशेष सम्मान से नवाज सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए विराट कोहली के बल्ले से वनडे शतक निकलना हमेशा से एक अलग अहसास कराता है। करियर के इस मोड़ पर उनके शतकों का…
 29 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला जापान के…
 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने अनुसार दुनिया का सबसे परफेक्ट और अल्टीमेट वनडे बल्लेबाज तैयार किया है। ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक खास…
 29 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के अतरंगी आर्मी ट्रेनिंग ड्रिल्स और मैदान पर खराब फील्डिंग के किस्से तो अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन अब पाकिस्तान विमेंस क्रिकेट टीम…
 29 September 2026
नागोया: इसे कहते हैं अचूक निशाना। भारत की बेटी नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स के 75 साल के इतिहास में पहली बार वो कर दिखाया, जिसका इतिहास स्वर्णिम अक्षरों में…
 29 September 2026
नागोया: नीरू ढांडा ने एशियाई खेलों की महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में मंगलवार को इतिहास रचते हुए भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 28 अंक के साथ नया…
 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
Advt.