रायपुर लैंड होने वाली इंडिगो फ्लाइट भुवनेश्वर डायवर्ट:विमान में टेक्निकल इश्यू; दिल्ली जाने वाले यात्री परेशान

Updated on 20-11-2025 12:09 PM
रायपुर, रायपुर एयरपोर्ट में दिल्ली से रायपुर लैंड होने वाली फ्लाइट को अचानक टेक्निकल इश्यू के कारण भुवनेश्वर डायवर्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा है 20 नवंबर की सुबह विमान में तकनीकी समस्या हुई। जिसके चलते फ्लाइट डायवर्ट की गई है।

जानकारी के अनुसार, सुबह 9:15 बजे रवाना होने वाली फ्लाइट नंबर 6E6476 को तकनीकी दिक्कतों के चलते रायपुर में लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी और उसे भुवनेश्वर भेज दिया गया।

एयरपोर्ट पर यात्री परेशान

विमान के समय पर न पहुंचने से रायपुर से दिल्ली जाने वाले यात्री काफी परेशान हो रहे हैं। कई यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट्स और काम के शेड्यूल पर इसका असर पड़ा है।

यही विमान रायपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला था, जिससे आगे की शेड्यूल पूरी तरह प्रभावित हो गया।

जांच पूरी होने के बाद शेड्यूल जारी होगा

एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी जांच पूरी होने के बाद फ्लाइट को रायपुर लाने और आगे दिल्ली के लिए रवाना करने की तैयारी की जा रही है।

हालांकि, अभी उड़ान के नए समय की आधिकारिक पुष्ट‍ि नहीं की गई है। बार-बार हो रही ऐसी तकनीकी दिक्कतों से यात्रियों में नाराजगी भी बढ़ रही है।

2 महीने पहले हुआ था नेविगेशन सिस्टम फेल

इसके पहले 9 सितंबर को रायपुर एयरपोर्ट का नेविगेशन सिस्टम बंद हो गया था। जिससे काफी परेशानी हुई थी। रायपुर लैंड वाली फ्लाइट डायवर्ट किया गया था। वहीं यहां से उड़ान भरने वाली सभी फ्लाइट को रिशेड्यूल कर दिया गया था।

जानकारी के मुताबिक, बिजली गिरने की वजह से नेविगेशन सिस्टम खराब हो गया था। जिसके कारण 4 फ्लाइट कैंसिल कर दी गईं। जबकि 6 अन्य उड़ानों को डायवर्ट किया गया।

ये उड़ानें दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु और इंदौर जैसे शहरों से जुड़ी थीं। विजिबिलिटी क्लियर होने के बाद अगले दिन फ्लाइट शुरू की गई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.