इंडिगो की थ्री डे विंटर सेल:2,023 रुपए में बुक करें डोमेस्टिक फ्लाइट, 4,999 रुपए में इंटरनेशनल

Updated on 23-12-2022 06:20 PM

भारत के बजट कैरियर इंडिगो ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए थ्री डे विंटर सेल की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार, सेल 23 दिसंबर से 25 दिसंबर, 2023 के बीच चलेगी। डोमेस्टिक फ्लाइट का किराया 2,023 रुपए और इंटरनेशनल फ्लाइट का फेयर 4,999 रुपए से शुरू होगा। यह सेल 15 जनवरी, 2023 से 14 अप्रैल, 2023 तक की यात्रा पर वैलिड है।

ऑफर के तहत सीमित इन्वेंट्री उपलब्ध
एयरलाइन ने कहा, ऑफर के तहत सीमित इन्वेंट्री उपलब्ध है और इसलिए ग्राहकों को उपलब्धता के अनुसार डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा, यह ऑफर केवल इंडिगो के डोमेस्टिक और इंटरनेशनल नेटवर्क पर विभिन्न सेक्टर में नॉन-स्टॉप उड़ानों पर मान्य है। इसके अलावा, ग्राहक इंडिगो के पार्टनर बैंक HSBC से भी कैशबैक का फायदा उठा सकते हैं।

अन्य ऑफर के साथ नहीं जोड़ा जा सकता
एयरलाइन ने कहा कि इस ऑफर को किसी अन्य ऑफर, स्कीम या प्रमोशन के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा, यह ऑफर इंडिगो की ग्रुप बुकिंग पर मान्य नहीं है। यह ऑफर नॉन-ट्रांसफरेबल, नॉन-एक्सचेंजेबल और नॉन-इनकैशेबल है।

एविएशन सेक्टर में मजबूत सुधार का जश्न
इंडिगो के ग्लोबल सेल्स हेड विनय मल्होत्रा ​​ने कहा, 'हम 2023 में एंटर कर रहे हैं। छुट्टियों के इस सीजन में, हम एविएशन सेक्टर में एक मजबूत सुधार का जश्न मना रहे हैं और घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों मार्गों के लिए अपनी विंटर सेल की घोषणा कर रहे हैं।'

290 विमानों के अपने बेड़े के साथ एयरलाइन रोजाना 1,600 से ज्यादा उड़ानें संचालित कर रही है और 76 डोमेस्टिक डेस्टिनेशन और 26 इंटरनेशनल डेस्टिनेशन को जोड़ती है।

सितंबर में 103.55 लाख रही एयर ट्रैफिक संख्या
डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की ओर से जारी आंकड़ों से पता चलता है कि घरेलू हवाई यातायात अक्टूबर में लगभग 27% बढ़कर 114.07 लाख हो गया, जबकि एक साल पहले यह 89.85 लाख था। सितंबर में हवाई यातायात संख्या 103.55 लाख रही।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.