पटना में पार्षद पति पर अंधाधुंध फायरिंग से हड़कंप, बाइक सवार बदमाशों ने मारी 5 गोलियां

Updated on 31-07-2023 01:23 PM
पटना : बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर से बेखौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। सोमवार सुबह पटना के दीघा इलाके में पार्षद पति पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। बाइक सवार बदमाशों ने नीलेश यादव उर्फ नीलेश मुखिया पर अंधाधुंध 5 गोलियां दागीं। गंभीर हालत में नीलेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि कुर्जी इलाके में नीलेश मुखिया का काफी दबदबा है। हाल में ही मरीन ड्राइव पर लगने वाली दुकानों से वसूली का आरोप नीलेश मुखिया पर लगा था। जिसमें मारपीट का भी मामला सामने आया था।

ऐसे दिया गया घटना को अंजाम

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह दो बाइक पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने नीलेश मुखिया पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इस घटना में उन्हें 5 गोलियां लगीं। घटना को अंजाम देकर चारों बाइक सवार मौके से फरार हो गए। नीलेश मुखिया की पत्नी सुचित्रा सिंह वार्ड 22-बी से पार्षद हैं। नीलेश मुखिया खुद वार्ड पार्षद रह चुके हैं। अब उनकी पत्नी इसी पद पर हैं। पाटलीपुत्रा कॉलोनी के P&M मॉल स्थित गली में उनका घर है।

रंगदारी मांगने का लग रहा आरोप

हाल में ही मरीन ड्राइव पर लगने वाली दुकानों से वसूली का आरोप नीलेश मुखिया पर लग रहा है। उन पर मारपीट का मुकदमा भी दर्ज है। इस मामले में दीघा पुलिस ने नीलेश मुखिया पर एफआईआर भी दर्ज की है। इससे पहले निलेश मुखिया पर शराब के अवैध धंधे का भी आरोप लगा है। शराब के अवैध धंधे का आरोप नवंबर 2021 में लगा था। उस वक्त पुलिस की ओर से पॉलसन रोड के गोदाम में छापेमारी की गई थी जहां शराब पार्टी चल रही थी।

बताया जा रहा कि इस छापेमारी के दौरान नीलेश और उसके साथी फरार हो गए थे। पुलिस को गोदाम से शराब स्टॉक करने और सप्लाई करने के सबूत मिले थे। जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी।

क्या है ताजा अपडेट

फिलहाल गोलीबारी की घटना में घायल नीलेश मुखिया कुर्जी अस्पताल में भर्ती हैं। माना जा रहा कि वसूली को लेकर आपसी रंजिश में उनको निशाना बनाया गया है। दरअसल मरीन ड्राइव पर हजारों की संख्या में इस वक्त दुकानें लगाई जा रही हैं। जिस पर पुलिस का कोई नियंत्रण नहीं है। मरीन ड्राइव या गंगा पथ का अतिक्रमण कर यहां दुकानें ताकत के दम पर लगवाई जा रही। जिसका नतीजा है कि अब वसूली को लेकर अपराधिक घटनाएं घटती नजर आ रही।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.