कम होगा इंदौर-भोपाल वंदे भारत का किराया, इसी माह घोषणा संभव

Updated on 11-07-2023 12:25 PM
 इंदौर। रेल मंत्रालय ने वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए, इसके किराए में 25 प्रतिशत तक की छूट देने की घोषणा की है। इसका फायदा इंदौर-भोपाल वंदे भारत ट्रेन को भी मिलेगा। ट्रेन की शुरुआत से ही ट्रेन को पर्याप्त यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। वंदे भारत ट्रेन में दोनों तरफ से सौ से सवा सौ यात्री ही सफर कर रहे हैं, जबकि इसकी क्षमता साढ़े पांच सौ यात्रियों की हैं।

इसका किराया कम होने से यात्रियों की संख्या दोनों तरफ से बढ़ेगी। हालांकि रेल मंत्रालय ने किराये में छूट देने के आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन पश्चिम रेलवे अभी किराए की कटौती पर मंथन कर रहा है। 28 जुलाई को ट्रेन को एक माह पूरा होने पर 20 से 25 प्रतिशत किराये में कमी की जा सकती हैं।

वंदे भारत ट्रेनो में पर्याप्त यात्री मिल सके इसके लिए रेल मंत्रालय ने ट्रेनों का किराया कम करने के निर्देश दिए हैं। इंदौर-भोपाल वंदे भारत ट्रेन का किराया मंगलवार तक कम नहीं हुआ। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट पर सोमवार रात तक मंगलवार को जाने वाली वंदे भारत में इंदौर से भोपाल एसी चेयरकार का किराया 810 और एक्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया 1510 रुपये दर्शाया जा रहा था।
वापसी में सोमवार को भोपाल से इंदौर आने वाली वंदे भारत का किराया एसी चेयरकार में 910 और एक्जीक्यूटिव चेयरकार का 1600 रुपये ही था। इस तरह दोनों दिशाओं में रेलवे पहले से तय दरों पर ही यात्रियों से किराया वसूल रहा है।

दोनों तरफ ट्रेन खाली

इंदौर-भोपाल-इंदौर वंदे भारत में दोनों तरफ से 30 प्रतिशत सीटें भी नहीं भर पा रही हैं। अभी इंदौर-भोपाल वंदे भारत ट्रेन को शुरू हुए एक महीना नहीं हुआ है। ट्रेन की शुरुआत से ही किराया कम करने की मांग की जा रही हैं। अब रेलवे ने किराया कम करने के निर्देश दिए हैं। संभव है कि 28 जुलाई के बाद यात्रियों को घटे हुए किराए का लाभ मिले। घटा हुआ किराया तय करने का अधिकार संबंधित जोन को सौंपा गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.