नौकरी लेने नहीं देने वाली बनना चाहती है 'इंद्राणी'

Updated on 01-08-2023 02:57 PM

धमतरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा यही रही है कि युवाओं को न सिर्फ बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाये, बल्कि उन्हें हुनरमंद बनाकर रोजगार की उलब्धता अथवा रोजगारपक व्यवसायों से जोड़ जाये। छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं के सुनहरे भविष्य गढ़ने को प्रतिबद्ध है।

इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता योजना शुरू की है। इस योजना का लेकर प्रदेश के युवा अपने सपनों को पूरा कर रहे है।

बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाले बेरोजगार युवाओं में धमतरी जिले की कुमारी इंद्राणी यादव ने बताया कि एमए की पढ़ाई पुरी करने के बाद नौकरी की तलाश के अलावा और विकल्प नहीं था।

नौकरी के लिए फार्म भरने, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु पुस्तकें खरीदने आदि में काफी खर्च आता था और ये खर्च और भी ज्यादा बढ़ जाता है, जब परिवार में केवल एक ही व्यक्ति कमाने वाला हो।

लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बीते अप्रैल माह से प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी की विवशता से बचाने बेरोजगारी भत्ता योजना की शुरूआत की। इस योजना का लाभ धमतरी जिले के ग्राम दानीटोला निवासी कुमारी इंद्राणी को भी मिल रहा है।

इंद्राणी ने बताया कि उसके पिता भी मजदूरी का काम करते हुए अपने परिवार का भरण पोषण करते है। आज बेरोजगारी भत्ता की चौथी किस्त प्राप्त हुई है। इसके साथ ही इंद्राणी लाईवलीहुड कॉलेज में इलेक्ट्रीशियन का भी प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। इंद्राणी ने बताया कि इन पैसों का उपयोग वह अपने प्रशिक्षण में काम आने वाले उपकरणों को खरीदने और अपने परिवार की मदद करेगी।

इंद्राणी कहती है कि आज के इस प्रतिस्पर्धा भरे दौर में सभी को सरकारी नौकरी मिल जाये ये संभव नहीं है। इसलिए उसने अपने लिए स्वयं का रोजगार स्थापित करने का मार्ग चुना है ताकि वह खुद नौकरी देने योग्य बन जाये। शासन द्वारा बेरोजगारी भत्ता प्रदान करने और कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने इंद्राणी ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का धन्यवाद किया है।

भत्ते की पात्रता
आयु सीमा 18 से 35 वर्ष
2.5 लाख रुपए तक परिवार की वार्षिक आय
1 अप्रैल 2023 को 2 वर्ष पुराना रोजगार पंजीयन
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
मूल निवासी प्रमाण पत्र
जन्मतिथि के लिए 10वीं की मार्कशीट/ प्रमाणपत्र
12 वीं की मार्कशीट/ प्रमाणपत्र
आधार कार्ड और रोजगार पंजीयन कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो
गत 1 वर्ष की परिवार की आय का प्रमाण पत्र
आवेदन की प्रक्रिया
केवल ऑनलाईन आवेदन
रोजगार कार्यालय के पंजीयन क्रमांक
मोबाइल नंबर अनिवार्य
आधार अगर राशन कार्ड में ना हो तो आधार कार्ड अनिवार्य
बैंक खाता जानकारी डी.बी.टी. के लिये
कौशल प्रशिक्षण हेतु ट्रेड का चुनाव



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.