इंद्रेश कुमार ने दिलाया संकल्प, दोपहर की नमाज के पहले तिरंगा लहराए और योग करें

Updated on 12-06-2023 06:08 PM

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार द्वारा मंच के सदस्यों को दिलाए गए एक संकल्प पर विवाद शुरू हो गया है। इंद्रेश कुमार ने रविवार को भोपाल में मंच के चार दिवसीय अभ्यास वर्ग के समापन में कहा कि मंच के सदस्य संकल्प लें कि आने वाले 15 अगस्त से हर शुक्रवार को जहां दोपहर की नमाज हो, वहां नमाज के पहले तिरंगा लहराएंगे, व्यायाम व योग करेंगे और अंत में राष्ट्रगान भी गाएंगे।

योग करने के बाद नमाज पढ़ने वाला मुसलमान नहीं

इस पर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने कड़ी आपत्ति की है। उन्होंने कहा कि योग करने के बाद नमाज पढ़ने वाला मुसलमान नहीं हो सकता। उन्होंने अपनी टिप्पणी में ऐसा करने वालों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। कुरैशी भोपाल में अपने आवास पर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

मुसलमानों की उपेक्षा हो रही है

उन्होंने कहा कि मुसलमान अपने मुल्क की सुरक्षा के लिए सिर कटा सकता है, पर देश की अखंडता पर आंच नहीं आने देगा। उन्होंने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का सम्मेलन बुलाए जाने के उद्देश्य के संबंध में कहा कि कांग्रेस पर पूंजीपति, उद्योगपति, उच्च वर्ग के लोग और समाजवादियों का कब्जा हो गया है। इसमें मुसलमानों की उपेक्षा हो रही है। चुनाव लड़ने के लिए उन्हें टिकट नहीं मिलता।

लव जिहाद पर बोले इंद्रेश कुमार

इंद्रेश कुमार ने लव जिहाद पर कहा कि अगर आप अपनी पहचान अपने साथी से छुपाते हैं तो इसे प्यार कहें या धोखा? आज प्रेम को बदनाम किया जा रहा है, भारत प्रेम का देश था, है और रहेगा। प्रेम के नाम पर मतांतरण और हत्या की जा रही है, लोग इसे लव जिहाद कहते हैं। हम प्रेम के नाम पर धोखाधड़ी और हिंसा की निंदा करते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
भोपाल, बरकतउल्ला बरकतउल्ला (बीयू) की लेटलतीफी का असर अब विद्यार्थियों के फोर्थ ईयर के विकल्प पर पड़ रहा है। विश्वविद्यालय अब तक बीए और बीएससी थर्ड ईयर का रिजल्ट घोषित नहीं…
 10 August 2026
भोपाल, विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को दशहरा मैदान में मप्र आदिवासी विकास परिषद ने आदिवासी सम्मेलन आयोजित किया। परिषद के अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि वे…
 10 August 2026
भोपाल/ग्वालियर, राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी में जारी अवैध रेत खनन पर नकेल कसने के लिए वन विभाग बड़ा एक्शन प्लान लागू करने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद मुरैना…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल और उसके 50 किलोमीटर के दायरे में औद्योगिक नक्शा तेजी से बदल रहा है। बीएचईएल और भारी इंजीनियरिंग पर केंद्रित रहे इस क्षेत्र में अब सेक्टर-वाइज इंडस्ट्रियल क्लस्टर आकार…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर काम कर रही दोनों टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) अब तक 260 मीटर सुरंग बना चुकी है। भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड के…
 10 August 2026
भोपाल, संस्कृत विषय के प्रति विद्यार्थियों में घटते रुझान में तेजी लाने और संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने राज्य सरकार हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को…
 10 August 2026
भोपाल, एक पिता ने जिंदगीभर मेहनत कर अपने चार बच्चों को पाला। जो कुछ कमाया, उनके बीच बांट दिया। जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर उसी पिता को अपनों से दूर वृद्धाश्रम…
 10 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में आने वाले वित्तीय वर्ष के बजट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वित्त विभाग ने सभी विभागों को अनुसूचित जनजाति के लिए 23 प्रतिशत और अनुसूचित…
 10 August 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 233 नए डेंटल सर्जन की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी…
Advt.