औद्योगिक संस्थाएं पौधरोपण करने में अपना योगदान सुनिश्चित करें : कलेक्टर

Updated on 06-06-2025 01:34 PM

राजनांदगांव।  कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बारिश को ध्यान में रखते हुए जिले में अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिले की पहचान जिला मुख्यालय से होती है। इसके लिए व्यवस्थित तरीके से पौधरोपण और रखरखाव करना बहुत जरूरी है। उन्होंने इसके लिए कार्ययोजना बनाकर पौधरोपण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक संस्थाएं अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए पौधरोपण करें। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने औद्योगिक संस्थाओं से अपने परिसर के साथ आस-पास के क्षेत्र और जिले में पौधरोपण के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने कहा कि शहर में व्यवस्थित पौधरोपण के साथ पौधों की सुरक्षा करना बहुत जरूरी है। शहर के गार्डन, सड़क किनारे, डिवाईडर, चौक-चौराहे जैसे स्थानों में पौधरोपण कर सकते हैं। औद्योगिक संस्थान स्थान चिन्हांकित कर अपना पौधरोपण कर सकते है। इससे शहर बहुत सुन्दर दिखेगा और व्यवस्थित पौधरोपण होगा। उन्होंने औद्योगिक संस्थाओं को एक वर्ष तक के लिए चिन्हांकित क्षेत्रों में पौधरोपण कर रखरखाव करने कहा। उन्होंने अच्छी गुणवत्ता वाले 8 से 10 फीट तक के बड़े पौधों का रोपण करने कहा। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में चिन्हांकित स्थानों में फलदार और छायादार पौधे रोपित करने के लिए कहा। उन्होंने वृक्षारोपण के लिए तिथि निर्धारित करने कहा।

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि टोल नाका बचाने के लिए ठेकेदार एवं सप्लायर्स ग्रामीण क्षेत्र की छोटी सड़कों का उपयोग नहीं करें। इसके लिए लगातार जांच की जाएगी और ऐसे कार्य करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि औद्यागिक संस्थान शासकीय पानी टैंक से पानी को बिना अनुमति से नहीं लेने कहा। इसके लिए पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य है। बिना अनुमति से पानी का उपयोग करने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। औद्योगिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी औद्योगिक संस्थाओं को संस्था में कार्यरत कर्मचारी एवं मजदूरों की मूल निवास के साथ संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने सभी औद्योगिक संस्थाओं को अपने संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था को अच्छे से रखने कहा।

पुलिस अधीक्षक  मोहित गर्ग ने औद्योगिक संस्थाओं में कार्यरत मजदूरों का चरित्र सत्यापन कराने कहा। जिसकी जानकारी पुलिस और संबंधित संस्थान के पास होना चाहिए। कार्यरत मजदूरों के संबंध में उनके मूल निवास, आधार कार्ड जैसे दस्तावेज को रखना होगा। उन्होंने कहा कि औद्योगिक संस्थान की सुरक्षा के लिए चारो तरफ अच्छी गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरा लगाने कहा। जिससे किसी प्रकार की घटना होने पर जांच कार्रवाई में मदद मिलेगी। संस्थान में सुरक्षा गार्ड लगाने कहा। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी  आयुष जैन, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, आयुक्त नगर निगम  अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम  खेमलाल वर्मा, उद्योग एवं श्रम विभाग के अधिकारी तथा जिले के औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.