औद्योगिक इकाइयों की जांच, अनियमितताओं पर नोटिस जारी

Updated on 20-09-2025 12:19 PM

महासमुंद। कलेक्टर व जिला दण्डाधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम द्वारा बिरकोनी क्षेत्र में स्थित औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रातुसरिया उद्योग प्रा.लि. बिरकोनी पहुँची, तो फैक्ट्री बंद पाई गई। इस दौरान गेट पर मौजूद गार्ड द्वारा निरीक्षण दल को अंदर प्रवेश नहीं दिए जाने पर प्रबंधन के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। 

निरीक्षण टीम में सहायक संचालक दिशा शुक्ला, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा बलौदाबाजार, प्रबंधक शशिकांत सिंह जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महासमुंद , श्रम पदाधिकारी डी.एन. पात्र, जिला परिवहन अधिकारी राम कुमार ध्रुव , निरीक्षक विधिक माप विज्ञान विभाग सिद्धार्थ दुबे, एवं एच.के. चौधरी पर्यावरण विभाग उपस्थित रहे।

इसके पश्चात टीम ने पॉली कर्व कंटेनर बिरकोनी का निरीक्षण किया। जांच के दौरान विभागों द्वारा औद्योगिक संस्थान में अनियमितता पाई गई। जिसमें विधिक माप विज्ञान विभाग द्वारा तौल उपकरणों के सत्यापन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर जिस पर नोटिस जारी किया गया। पर्यावरण विभाग ने आवश्यक लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किए जाने पर, प्रबंधन को शीघ्र लाइसेंस प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। श्रम विभाग द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948, समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976, वेतन भुगतान अधिनियम 1936 एवं संविदा श्रमिक अधिनियम 1970 के तहत जांच में गंभीर उल्लंघन पाए गए। संस्था द्वारा ठेकेदार का लाइसेंस एवं ओवरटाइम संबंधी रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं किया गया। औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा निरीक्षण में कारखाना प्रबंधन द्वारा फैक्ट्री लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया तथा श्रमिकों को बिना सुरक्षा उपकरण के कार्य में लगाया जाना पाया गया। इन सभी उल्लंघनों पर संबंधित विभागों द्वारा फैक्ट्री प्रबंधन को नोटिस जारी किया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.