मुख्यमंत्री डॉ. यादव से की दक्षिण कोरिया के उद्योगपतियों ने भेंट

Updated on 12-08-2024 06:53 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से दक्षिण कोरिया और भारत की ज्वाइंट वेंचर कंपनी मरकबा ईसीडीएस के प्रतिनिधि मंडल ने समत्व भवन में भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश में विभिन्न सेक्टरों में निवेश योजनाओं के संबंध में प्रस्तुतिकरण दिया। मरकबा ईसीडीएस कम्पनी द्वारा प्रथम चरण में लगभग 20 प्रोजेक्टस में 2 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावित किए गए हैं, जिससे 25 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन श्री राघवेंद्र कुमार सिंह तथा दक्षिण कोरिया प्रतिनिधि मंडल के सदस्य सर्वश्री जोओंग जोंग चेओल, खवांग ओन रेह्यू, जूनव्ही जो, गेल खांग, जुनसंग ली और वोसिओक चंग और श्री राजेश भारद्वाज उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से चर्चा में कम्पनी ने प्रदेश की औद्योगिक नीति का लाभ लेते हुए वाटर एंड सीवेज पाईप मैन्यूफेक्चरिंग, फार्मा, बायो टेक्नोलाजी, मेडिकल डिवाइसेस, टूल मेन्यूफेक्चरिंग, आईटी, नॉन फैरस मेटल, कारबन फाईबर, बैटरी निर्माण, इलेक्ट्रानिक कंपोनेन्टस, नेनो फाइबर फ्रेम्स, बिग डेटा सोल्यूशन्स, ड्रोन टेक्नोलाजी इत्यादि में निवेश की इच्छा व्यक्त की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.