चाय की चुस्कियों पर पड़ी महंगाई की मार, तेल-साबुन भी होगा महंगा, कीमत बढ़ाने की तैयारी में हिंदुस्तान यूनिलीवर

Updated on 25-10-2024 01:30 PM

नई दिल्ली. सुबह की चाय की चुस्कियां अब जल्द ही महंगी होने वाली हैं. देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर अपने कुछ उत्पादों की खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है. सूत्रों के मुताबिक, कंपनी के कमोडिटी बास्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाले कच्चे पाम ऑयल और चाय में महंगाई देखी जा रही है.


जानकारी के मुताबिक, उच्च कमोडिटी महंगाई से जूझ रही देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी कुछ राहत के लिए पाम आयल और चाय से बनने वाले उत्पादों की रिटेल कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है.


पिछले साल के मुकाबले महंगे हुए ये उत्पाद


बुधवार को पोस्ट-अर्निंग्स प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी रितेश तिवारी ने कहा, “दिसंबर तिमाही में त्वचा की सफाई वाले प्रोडक्ट और चाय की कीमतें क्रमबद्ध तरीके से बढ़ाई जाएंगी. इनमें से कुछ मूल्यवृद्धि पहले से ही बाजार में लागू हो चुकी हैं और शेष तिमाही के बाकी हिस्सों में लागू होंगी. लंबे समय तक स्थिर रहने के बाद, कच्चे पाम ऑयल और चाय की कीमतों में क्रमशः 10% और 25% साल-दर-साल महंगाई दर्ज की गई है.”


दूसरी तिमाही में मुनाफा घटा


तिवारी ने यह भी बताया कि तीसरी तिमाही में मूल्य वृद्धि, मात्रा वृद्धि से अधिक रहने की संभावना है. सितंबर तिमाही के दौरान HUL का शुद्ध मुनाफा 2,717 करोड़ रुपये से घटकर 2,612 करोड़ रुपये हो गया, जो कि लगभग 4% की गिरावट है.


हालांकि, कंपनी की कुल बिक्री दूसरी तिमाही में 15,319 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जो सालाना आधार पर 1.9% की मामूली वृद्धि है. शहरी बाजारों में धीमी खपत ने कुल वृद्धि को प्रभावित किया, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार सुधार देखने को मिला. HUL ने दूसरी तिमाही में 3% की अंतर्निहित मात्रा वृद्धि और 2% की अंतर्निहित बिक्री वृद्धि दर्ज की.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.