महंगाई काबू में, मॉनसून नॉर्मल, इकॉनमी दुरुस्त, डिमांड एंड सप्लाई मस्त! फिर क्यों चिंता में है सरकार?

Updated on 29-07-2025 02:14 PM
नई दिल्ली: भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूती से आगे बढ़ रही है। मौजूदा वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में देश में सप्लाई और डिमांड की दमदार तस्वीर दिखी है। महंगाई टारगेट रेंज में है और मॉनसून की प्रगति अच्छी है। दूसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था ने कहीं ज्यादा अच्छी हालत में कदम रखा है और इस पूरे वित्त वर्ष में यह सधे कदमों से आगे बढ़ती दिश रही है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को जारी मंथली इकनॉमिक रिव्यू में यह बात कही। हालांकि मंत्रालय ने कर्ज वितरण में सुस्ती, प्राइवेट इनवेस्टमेंट कम होने और अमेरिकी रेसिप्रोकल टैरिफ से जुड़ी अनिश्चितता जैसी चुनौतियों का भी जिक्र किया, जिनसे इकॉनमी की रफ्तार प्रभावित हो सकती है।

महंगाई घटने के साथ लेबर मार्केट और फाइनैंशल मार्केट्स की मजबूती का जिक्र करते हुए रिव्यू में कहा गया, '2025 के मध्य में भारतीय अर्थव्यवस्था सतर्क आशावाद की तस्वीर दिखा रही है।' इसमें कहा गया कि व्यापार से जुड़े तनावों और भू-राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बावजूद 'भारत के मैक्रोइकनॉमिक फंडामेंटल्स मजबूत बने हुए हैं। भारत सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा। S&P, ICR और RBI के सर्वे में FY26 में GDP ग्रोथ रेट 6.2% से 6.5% रहने का अनुमान दिया गया है।

क्या है भारत के लिए चुनौती

रिव्यू में कहा गया, 'मोटे तौर पर पॉजिटिव आउटलुक के बावजूद डाउनसाइड रिस्क बने हुए है। जियोपॉलिटिकल टेंशन और बढ़ी नहीं है, लेकिन वैश्विक सुस्ती, खासतौर से अमेरिका में स्लोडाउन से भारतीय निर्यात के लिए मांग और घट सकती है। अमेरिकी टैरिफ के मोर्चे पर अनिश्चितता बनी रहने से आगामी तिमाहियों में भारत के ट्रेड परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है।' यह भी कहा 'सेमीकंडक्टर चिप्स, रेयर अर्थ मेटल्स और मैग्नेट्स के मामले में ग्लोबल सप्लाई चेन में हो रहे बदलावों को देखते हुए भारत के लिए चुनौती बढ़ गई है।

प्राइवेट सेक्टर के लिए क्या है नसीहत

रिव्यू में कहा गया कि आरबीआई की मौद्रिक नीति में नरमी और कंपनियों की बैलेंस शीट मजबूत होने के बावजूद क्रेडिट ग्रोथ सुस्त हो गई है, जिससे 'कर्ज लेने वालों के सतर्क रुख और संभवतः कर्ज देने वालों के भी जोखिम से बचने के नजरिए का पता चल रहा है। क्रेडिट ग्रोथ और प्राइवेट इनवेस्टमेंट में सुस्ती से आर्थिक रफ्तार पर आंच आ सकती है। तुलनात्मक रूप से कम उधारी लागत के चलते कंपनियां बॉन्ड मार्केट, खासतौर से कमर्शल पेपर्स को तरजीह दे रही हैं। प्राइवेट सेक्टर से कदम बढ़ाने की अपील करते हुए रिव्यू में कहा गया, 'समय आ गया है कि एंप्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेटिव स्कीम जैसे कदमों का उपयोग करते हुए कंपनियां आगे बढ़ें।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.