पाकिस्तान में महंगाई ने बनाया 'वर्ल्ड रेकॉर्ड', महंगे पेट्रोल ने अवाम की जेब में लगाई आग, अपने चरम पर पहुंची कंगाली

Updated on 19-02-2023 03:34 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान लगातार एक बिगड़ते आर्थिक संकट से जूझ रहा है। लेकिन इस बीच महंगाई अपने रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच रही है और जनता पर बोझ डालती जा रही है। शनिवार को एक मीडिया रिपोर्ट ने बताया कि नकदी की तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान की वार्षिक मुद्रास्फीति 38.42 प्रतिशत के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई है। आवश्यक चीजों के दाम में बढ़ोतरी लगातार जारी है। महंगाई दर में यह बढ़ोतरी तब हुई है जब शहबाज शरीफ सरकार ने IMF की शर्तों को पूरा करने के लिए टैक्स और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाए हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों के पास पैसा है पर मार्केट में सामान की कमी देखी जा रही है।
द एक्स्प्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट में पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो के नवीनतम आंकड़ों के हवाले से कहा गया है कि अल्पकालिक मुद्रास्फीति को मापने के लिए इस्तेमाल होने वाले संवेदनशील मूल्य सूचकांक (SPI), साल दर साल बढ़ कर अब 38.42 फीसदी पहुंच गया है। पिछले सप्ताह 34 चीजों के दाम में बढ़ोतरी हुई है, जबकि पांच में कमी की गई और 12 में किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ। ऐसे लोग जिनकी सैलरी 29,518 से 44,175 है उन पर इसका सबसे ज्यादा 39.65 फीसदी असर देखने को मिल रहा है।

पेट्रोल की कीमत बढ़ने से आई महंगाई

साप्ताहिक आंकड़ा अगर देखें तो SPI में 2.89 फीसदी की वृद्धि हुई है। आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में अचानक हुई बढ़ोतरी ने पाकिस्तानी अवाम की कमर तोड़ दी है। इसका सबसे बड़ा कारण पाकिस्तानी सरकार की ओर से ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी है। तेल की कीमतें बढ़ते ही अचानक से आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया है। SPI का इस्तेमाल पाकिस्तान के 17 शहरों के 50 बाजारों में सर्वे के लिए किया जाता है। इसमें दैनिक इस्तेमाल की 51 चीजों के दाम को मापा जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.