अजगर बहार समाधान शिविर में दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

Updated on 23-05-2025 01:18 PM

कोरबा।  सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत विकासखंड कोरबा के ग्राम अजगरबहार में आयोजित समाधान शिविर में सुशासन तिहार के तहत प्राप्त 4740 आवेदनों में 4503 आवेदनों का निराकरण होने की जानकारी दी गई। शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए इसका लाभ उठाने की अपील ग्रामीणों से की गई।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने शिविर का लाभ बताते हुए, विभागीय समीक्षाओं को और स्पष्ट रूप से करने, खेती हेतु मिट्टी परीक्षण कराने, संबंधित विभाग को पानी की उचित व्यवस्था करने, वन पट्टा हेतु ग्रामसभा में पहले अनुमोदन कराने, ग्रामीणों के बिजली सुविधा हेतु क्षेत्र में सौर ऊर्जा प्लेट लगाने की बात कही। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया द्वारा शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेते हुए अधिक से अधिक लाभ लेने को कहा गया। श्रीमती कौशाम्बी गबेल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोरबा द्वारा सुशासन तिहार के सभी चरणों की जानकारी देते हुए अजगरबहार कलस्टर में प्राप्त आवेदन की निराकरण की जानकारी देते हुए जनपद पंचायत कोरबा में प्राप्त आवेदन का विवरण दिया गया। उनके द्वारा बताया गया कि कलस्टर में प्राप्त कुल 4740 आवेदन में 4503 आवेदनों का निराकरण कर लिया गया है। एसडीएम कोरबा  सरोज महिलांगे द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणजनों व शासकीय अधिकारी- कर्मचारियों से पेंशन के पात्र हितग्राहियों को पेंशन देने, सहयोग भाव से ग्रामीणों की सेवा करने, वृक्षारोपण करने व जल संरक्षण करने की बात कही गई।

शिविर में ग्राम पंचायत अजगरबहार, माखुरपानी, कछार, सोनगुढ़ा को स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी मुक्त ग्राम पंचायत का प्रमाण पत्र वितरण किया गया। साथ ही 07 हितग्राही को मनरेगा कार्ड, 15 राशनकार्ड, 80 पेंशन, 05 आवास स्वीकृति, 03 वन अधिकार पट्टा, 01 जाति प्रमाण पत्र और 01 हितग्राही को निवास प्रमाण पत्र का वितरण किया गया ।

शिविर में जनपद सदस्य  रफीक मेमन, श्रीमती गायत्री कंवर, श्रीमती गायत्री मंझवार, श्रीमती ललिता साहू,  हरिशंकर यादव मंडल अध्यक्ष, अजगरबहार कलस्टर में सम्मिलित 11 ग्राम पंचायत, अजगरबहार, बेला, चुईया, धनगांव, दोंदरो, जामबहार, कछार, माखुरपानी, सोनगुढ़ा सोनपुरी, तिलाईडांड के समस्त सरपंच, उपसरंपच एवं पंच सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.