लिंगानुपात बढ़ाने लगातार दी जा रही विद्यायलयों में जानकारी

Updated on 31-08-2023 05:30 PM

सूरजपुर । कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत लीना कोसम तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में भारत शासन की विशिष्ट योजनाओं में एक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जिसका मुख्य उद्देश बालिकाओ के गिरते लिंगानुपात को बढ़ावा देना है।

इस योजना के मुख्य घटकों में शामिल हैं, राष्ट्रव्यापी जागरूकता और प्रचार अभियान चलाना, जहां शिशु लिंग अनुपात कम है, उन क्षेत्रों से संबंधित कार्य करना, बुनियादी स्तर पर लोगों को प्रशिक्षण देकर संवेदनशील और जागरूक बनाकर तथा सामुदायिक एकजुटता के माध्यम से उनकी सोच को बदलने पर जोर दिया जाना है।

वर्तमान में जिले का लिंगानुपात 1000 पुरुषो की तुलना में 916 है, जो की राष्ट्रीय औसत से कम है।

इस योजना के तहत बालिकाओ को आत्म निर्भर बनाने हेतु अन्य विभागों से समन्वय कर प्रस्ताव प्राप्त किया जा रहा है। इसके पश्चात जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।

इसी निर्देश के तहत जिले  में 23 अगस्त से 4 अक्टुबर तक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के कार्ययोजना अनुसार विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। जिसके तहत  28 अगस्त 2023 को जिले के 10 शालाओं क्रमशः शा.उ.मा.वि. केतका, डेडरी, दवना, चेन्द्रा, सिरसी, महंगई, बकालो, उमेश्वरपुर, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भैयाथान, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बालिकाओं, बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित कानूनों के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई, साथ ही रैली का आयोजन भी किया गया।

बच्चों को शासन की योजनाओं के विषय में विस्तृत रूप से बताया जा रहा है। जिससे बालिकाओं के प्रति सामाज में जागरूकता बढ़ाई जा सके। बच्चियों के मध्य जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में शाला के अध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में बच्चे शामिल रहे। कार्यक्रम का सफल आयोजन किए जाने में जिला बाल संरक्षण अधिकारी, संरक्षण अधिकारी संस्थागत देख रेख, संरक्षण अधिकारी गैर संस्थागत देख रेख, संरक्षण अधिकारी विधिक सह परीविक्षा अधिकारी, सहायक खांख्यिकी अधिकारी, सखी वन स्टॉप सेंटर से सेवा प्रदाता, चाइल्ड लाइन की टीम, बाल संरक्षण की टीम एवं अन्य विभागीय कर्मचारियों की भागीदारी रही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.