इंफोसिस 2.23% गिरा, टाटा मोटर्स 4.73% ऊपर

Updated on 14-10-2023 03:30 PM
मुंबई : घरेलू शेयर बाजार उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए। ग्लोबल बाजारों में कमजोर रुख के बीच बैंक और चुनिंदा IT शेयरों में बिकवाली होने से बाजार नुकसान में रहा। इंफोसिस में 2.23% की गिरावट और JLR के अच्छे रिजल्ट से टाटा मोटर्स में 4.73% की तेजी रही।

IT सेक्टर के कमजोर रेवेन्यू राजस्व अनुमान और कच्चे तेल की कीमतों में मौजूदा तेजी ने सेंटिमेंट कमजोर किए। सेंसेक्स 125.65 अंक गिरकर 66,282.74 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 42.95 अंक गिरकर 19,751.05 पर बंद हुआ। जियोजीत फाइनेंशल सर्विसेज के विनोद नायर ने कहा, 'इस स्थिति में भी घरेलू स्तर पर महंगाई में गिरावट और औद्योगिक उत्पादन के प्रभावी आंकड़ों ने उम्मीद को बनाए रखा।' बहरहाल व्यापक बाजार में बीएसई मिडकैप सूचकांक 0.05 प्रतिशत गिर गया, जबकि स्मॉलकैप सूचकांक में 0.04 प्रतिशत की गिरावट रही। अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल बढ़ने से अमेरिकी बाजारों में गिरावट रहने का असर एशियाई बाजारों पर पड़ा।

HDFCḤ लाइफ का नेट प्रॉ‌फिट 15% बढ़ा

HDFC Life ने शुक्रवार को Q2F24 के नतीजे जारी किए। कंपनी ने एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में बताया कि कंपनी का मुनाफा 15 प्रतिशत बढ़कर 377 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने कहा कि प्रीमियम कलेक्शन में वृद्धि से उसे मुनाफा देखने को मिला। कुल प्रीमियम आय 12 प्रतिशत बढ़कर 26,613 करोड़ रुपये हो गई। उद्योग में 21 प्रतिशत की गिरावट के मुकाबले नए व्यवसाय की प्रीमियम आय 11 प्रतिशत बढ़कर 12,970 करोड़ रुपये रही। कुल प्रीमियम आय में से व्यक्तिगत प्रीमियम आय 11 प्रतिशत बढ़कर 4,478 करोड़ रुपये रही।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.