पटना पुलिस का अमानवीय चेहरा! सीएम काफिले के लिए एक घंटे रोकी एंबुलेंस, मुश्किल में थी मासूम की जान

Updated on 30-09-2023 02:08 PM
पटना: बिहार की राजधानी पटना में पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। जहां मुख्यमंत्री के काफिले को जाने के लिए पुलिस ने जिंदगी मौत से जूझ रहे मासूम की एंबुलेंस को करीब 1 घंटे तक रोके रखा। मासूम एंबुलेंस में काफी देर तक बेहोश रहा और उसकी मां रोती रही। बावजूद इसके पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस को निकालने की जहमत नहीं उठाई। पूरी घटना का वीडियो सामने आया जिसे देखकर पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े होते हैं।

फतुहा से पटना आ रही थी एंबुलेंस

मामला राजधानी पटना से सटे फतुहा थाना क्षेत्र स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के पास का है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नालंदा में एथेनॉल फैक्ट्री का उद्घाटन कर वापस पटना लौट रहे थे। पटना पुलिस ने मुख्यमंत्री के काफीले को जाने के लिए सभी गाड़ियों को रोक दिया। आरोप है कि इस दौरान एक एंबुलेंस भी करीब 1 घंटे तक फंसी रही। उस एंबुलेंस में एक मासूम सवार था जो जिंदगी मौत से जूझ रहा था।

सीएम काफिला निकालने के लिए रोका ट्रैफिक

एंबुलेंस ड्राइवर ने बताया कि फतुहा के एक निजी अस्पताल से उस बच्चों को लेकर पटना के अस्पताल में ले जा रहे थे। पुलिस ने मुख्यमंत्री के काफिले को लेकर गाड़ियों की आवाजाही रोकी तो ये एंबुलेंस भी इसमें फंस गई। हालांकि, एंबुलेंस ड्राइवर ने कहा भी कि उसके पास इमरजेंसी पेशेंट है लेकिन पुलिस ने नहीं माना और एंबुलेंस को रोके रखा।

मुश्किल में भी बच्चे की जान, मां का रो-रोकर बुरा हाल

खड़ी एंबुलेंस में मौजूद बच्चे की स्थिति देख मासूम की मां का रो-रोकर बुरा हाल था। उसकी आंखों से आंसू रूक ही नहीं रहे थे। फिर भी पटना पुलिस को तरस नहीं आया। कानून को ठेंगा दिखाते हुए सभी गाड़ियों सहित एंबुलेंस को भी रोके रखा। ये कोई पहला मामला नहीं है। करीब एक महीना पहले भी ऐसी घटना हुई थी तब पटना के गंगा पथ पर एंबुलेंस को रोका गया था।

VIP काफिला निकालने के लिए एंबुलेंस रोकना जायज?

उस समय मुख्यमंत्री के काफिले को जाने के लिए उस समय भी एंबुलेंस को रोक दिया गया था। हालांकि बाद में ट्रैफिक एसपी ने चिन्हित करके पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की बात कही थी। उस वक्त भी पुलिस ने आश्वासन दिया था कि ऐसे मामलों में किसी को भी एंबुलेंस या रोकने का अधिकार नहीं है। अब फिर से वैसी ही घटना सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.