बेमेतरा जिले के 09 नगर पंचायत की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का प्रांरभिक प्रकाशन हुआ

Updated on 17-10-2024 12:14 PM

बेमेतरा । त्रिस्तरीय पंचायतों एवं नगरपालिकाओं के आम निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध  आज  बेमेतरा जिले के 09 नगर पंचायत बेरला, कुसमी, भिंभौरी, दाढ़ी, नवागढ़, साजा, थानखम्हरिया, देवकर, परपोड़ी के फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का प्रांरभिक प्रकाशन आज  दिनांक 16.10.2024 को कर दिया। प्रकाशित निर्वाचक नामावली का अवलोकन  कार्यालय रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, कार्यालय सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा संबंधित नगर पंचायत कार्यालय में किया जा सकता है।


उक्त जानकारी  मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत टेकचन्द्र अग्रवाल व  संयुक्त  कलेक्टर एवं उप ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती  अंकिता  गर्ग ने  आज  यहां कलेक्ट्रेट कार्यालय के दृष्टि सभाकक्ष में  आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों को दी। सीईओ अग्रवाल ने  मतदाताओं से अपील की कि वे प्रकाशित निर्वाचक नामावली  का अवलोकन कर ले ।उसमें  किसी प्रकार की कोई त्रुटि है।उसे निर्धारित  फ़ार्म में भर कर जमा  कर सकते  हैं। उन्होंने  कहा कि मतदाता यह ना सोचे कि विधानसभा और लोकसभा में उनका नाम है तो इसमें भी होगा।


निर्वाचक नामावली  पूरी सावधानी से वार्ड बार  बनी है। किसी इसलिए मतदाता इसका अवश्यक अवलोकन करले। त्रुटि होने पर सुधार भी करवाले।  यदि प्रारंभिक प्रकाशन उपरांत प्रकाशित नगर पंचायत / ग्राम पंचायत की निर्वाचक नामावली में नाम नही है तो नगर पंचायत / ग्राम पंचायत के निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने के लिए विधानसभा की निर्वाचक नामावली में नाम होना अनिवार्य है। अतः 01 जनवरी 2024 की स्थिति में 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे मतदाता जिन्होनें अपना नाम विधानसभा की निर्वाचक नामावली मे नाम दर्ज करा लिये है, वे आवश्यक दस्तावेज के साथ निर्धारित प्रारूप (क/क-1) में अंतिम तिथि के पूर्व दावा-आपत्ति हेतु आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।


श्रीमती अंकिता गर्ग ने  बताया कि नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली के प्रारंभिक प्रकाशन उपरांत जिले के 09 नगर पंचायत बेरला, कुसमी, भिंभौरी, दाढ़ी, नवागढ़, साजा, थानखम्हरिया, देवकर, परपोड़ी के संबंधित नगर पंचायत कार्यालय में, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कार्यालय एवं तहसील कार्यालय में दावा आपत्तियां प्राप्त किये जायेंगे। जिले में 09 नगर पंचायत अंतर्गत कुल 135 वार्ड है। उन्होंने बताया कि नगरीय निकाय - प्ररूप क, ख एवं ग में प्राधिकृत कर्मचारी के समक्ष दावे-आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 23.10.2024 अपरान्ह 03.00 बजे तक निर्धारित है तथा। प्ररूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि दिनांक 04.11.2024 तक निर्धारित है।


रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा प्ररूप क, ख एवं ग में प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण करने की अतिम तिथि दिनांक 29.10.2024 तक है एवं प्ररूप क-1 में व्याप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण करने की अंतिम तिथि दिनांक 08.11.2024 तक नर्धारित है। इसी प्रकार त्रिस्तरीय पंचायत प्ररूप क, ख एवं ग में प्राधिकृत कर्मचारी के समक्ष दावे-आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 29.10.2024 अपरान्ह 03.00 बजे तक निर्धारित है तथा प्ररूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष दावा-आपत्ति स्तुत करने की अंतिम तिथि दिनांक 08.11.2024 तक निर्धारित है। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा प्ररूप क, ख एवं ग में प्राप्त दावा-आपत्तियों के बराकरण करने की अतिम तिथि दिनांक 04.11.2024 तक है एवं प्ररूप क-1 में प्त दावा-आपत्तिओयों के निराकरण करने की अंतिम तिथि दिनांक 14.11.2024 तक निर्धारित है।


नगरीय निकाय प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण उपरांत निर्वाचक नामावली - का अंतिम प्रकाशन दिनांक 22.11.2024 को विहित स्थानों में किया जायेगा। पंचायत - प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण उपरांत निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन दिनांक 29.11.2024 को विहित स्थानों में किया जायेगा। आयोग द्वारा जारी फोटोयुक्त निर्वाचक नामवली की पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में जाबो कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता रैली, मतदाताओं की बैठक, कोटवारों के द्वारा मुनादी, मतदाता अपील, मतदाता शपथ आदि के माध्यम से जन जागरूक किया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.