गहन योग साधना का शुभारंभ

Updated on 05-08-2023 03:39 PM

रायपुर । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में अपने नियमित विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय गहन योग साधना का आयोजन किया गया है।

शनिवार को इसका शुभारम्भ क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी, जबलपुर की ब्रह्माकुमारी विमला दीदी, रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी, किरण दीदी सहित अन्य बहनों ने दीप प्रज्वलित करके किया। विषय है-महसूसता द्वारा सम्पूर्णता सम्पन्न गहन योग साधना।

वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी विमला दीदी ने कहा कि जो व्यक्ति त्याग करता है उसको समाज में सम्मान मिलता है। त्याग करने से भाग्य बनता है। अपनी कमजोरियों को दूर करके ही तपस्वी जीवन का आनन्द लिया जा सकता है।

पुरूषार्थ में आगे बढऩे के लिए यह जानना जरूरी है कि कौन से संस्कार हमारे मार्ग में विघ्न स्वरूप बन रहे हैं? कई बार हम दैनिक जीवन में व्यस्तता और तनाव के कारण आत्म निरीक्षण करना भूल जाते हंै। इस योग साधना शिविर में हमें आत्म निरीक्षण कर अपना कल्याण करना है।

ब्रह्माकुमारी विमला दीदी ने आगे कहा कि समाज में दिन प्रतिदिन तनाव और अवसाद बढ़ता जा रहा है। कुछ लोग बहुत ज्यादा  सोचने लगे हैं। भगवान ने इन्सान के रूप में हमें दो प्रमुख शक्तियॉं दी हैं जिन्हें सही ढंग से उपयोग करके जीवन को महान बनाया जा सकता है। यह दो शक्तियॉं है-समय और संकल्प शक्ति।

समय का मूल्य समझकर उसका सदुपयोग करने वाले व्यक्तिका जीवन मूल्यवान बन जाता है। इसलिए समय को छोटी-छोटी बातों में व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए। व्यर्थ बातों से हमारी आन्तरिक शक्तियॉं नष्ट होती हैं। हमारे आज के श्रेष्ठ विचार कल के अच्छे भविष्य का निर्माण करेंगे।

इससे पहले रायपुर सेवाकेन्द्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने सभी आगन्तुकों का स्वागत किया। क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की।

इस शिविर में रायपुर के अलावा कुम्हारी, चरौदा, सिलतरा, सिमगा, हिरमी, उपरवारा, पलौद, मन्दिर हसौद, तिल्दा, भाटापारा, आरंग, महासमुन्द, बसना, बागबाहरा, सरायपाली, खरोरा, बलौदाबाजार, पलारी, भटगांव, कुतरा, राजगांगपुर, सेंथला और टिटिलागढ़ आदि जगहों से आए हुए लोग हिस्सा ले रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.