ग्राफिक डिजाइनिंग और मैनेजमेंट के क्षेत्र में कैरियर बनाने जिला प्रशासन की पहल, युवाओं की बढ़ी रूचि

Updated on 18-07-2023 06:34 PM

जशपुरनगर]। जिला प्रशासन की ओर से जिले के युवतियों-महिलाओं को रोजगारोन्मुखी आवासीय प्रशिक्षण कोर्स के माध्यम से बेहतर कैरियर बनाने का अवसर प्रदान किया गया है। इसके लिए लाइवलीहुड कॉलेज में जिला प्रशासन के सहयोग से नवगुरुकुल संस्था की ओर से ग्राफिक डिजाइनिंग और मैनेजमेंट के लिए 18 महीने का निःशुल्क रोजगारोन्मुखी आवासीय प्रशिक्षण कोर्स संचालित किया जा रहा हैं। 

नवगुरुकुल जशपुर की एकेडमिक एसोसिएट ग्राफिक डिजाइन सुदीक्षा यादव ने बताया कि जिले की युवतियों-महिलाओं को ग्राफिक डिजाइनिंग और मैनेजमेंट के क्षेत्र में बेहतर कैरियर बनाने के लिए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ग्राफिक डिजाइनिंग कोर्स के लिए जो छात्राएं आयी हैं, उन सभी के लिए यह एक बेहतर मौका हैं। उनके लिए यहां सभी तरह की सुविधाएं मुहैया कराई गई है, साथ ही ग्राफिक डिजाइनिंग की जानकारियां दी जा रही हैं। प्रशिक्षण के लिए आए छात्रों में से अधिकांश 12वीं पास है और कुछ यूजी कर रहे। ऐसे में इन सभी बच्चों को ग्राफिक डिजाइनिंग की सभी पहलू बताई जा रही हैं। इसी तरह मैनेजमेंट की छात्राओं को भी बेहतर मार्गदर्शन दिया जा रहा हैं।

नवगुरुकुल में मैनेजमेंट का कोर्स कर रही ग्राम पंचायत आरा की रहने वाली छात्रा प्रतिभा थापा ने बताया कि यहाँ आकर काफी कुछ नया सीखने और जानने को मिल रहा हैं। यहाँ फ्री लैपटॉप भी दिया गया है, जिससे सभी को सीखने और नई चीजों को जानने में आसानी होती हैं। प्रतिदिन नये-नये गतिविधियां की जाती है, साथ ही इंग्लिश बोलने-सिखने पर भी विशेष ध्यान दिया जाता हैं। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते मैं अन्य जगह जा कर यह कोर्स नहीं कर पा रही थी। लेकिन नवगुरुकुल द्वारा संचालित निःशुल्क कोर्स के चलते यह संभव हो पाया हैं।

इसी प्रकार कुनकुरी की रहने वाली छात्रा साक्षी सिंह ने बताया कि वे मैनेजमेंट का कोर्स कर रही हैं, जो कि पूरी तरह निःशुल्क हैं। नवगुरुकुल के बारे में उन्हें कॉलेज से पता चला। उन्होंने बताया कि यहां का माहौल बहुत अच्छा हैं और यहाँ हर तरह की सुविधा मुहैया कराया गया हैं। मैं यहाँ आ कर बहुत खुश हूँ, यहाँ बिलकुल घर जैसा ही माहौल है। मुझे इंग्लिश सीखना और बोलना का शौक था जो यहाँ आ कर बेहतर तौर पर सिख पा रही हूँ। यहाँ की सभी टीचर बहुत ही सरल तरीके से सीधा रहें हैं। युवा इन सभी क्षेत्रों में भविष्य बनना चाहता है उनके लिए यह एक बहुत अच्छा मौका हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.