पर्यावरण बचाने ग्रीन ग्रुप और युवा संघ की पहल:धमतरी-बालोद में रोपे 820 पौधे, 150 अब पेड़ बन चुके

Updated on 05-06-2025 12:19 PM

दुनिया में पर्यावरण के महत्व के बारे में जागरूक करने आज यानी 5 जून को विश्व पर्यावरण ​दिवस मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के आमदी और बालोद जिले के ठेकवाडीह में पर्यावरण को बचाने और वृक्षारोपण के लिए किए जा रहे प्रयासों ने एक नई दिशा दी है।

आमदी में 'ग्रीन ग्रुप आमदी' और ठेकवाडीह में 'युवा एवं कर्मचारी संघ ठेकवाडीह' के शुरू किए गए वृक्षारोपण अभियानों ने न केवल स्थानीय समुदाय को एकजुट किया है, बल्कि इन पहलों से दोनों क्षेत्रों में हरियाली भी बढ़ रही है।

धमतरी के आमदी में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है। हर साल पेड़ों की संख्या घट रही है। इसी चिंता को देखते हुए आमदी नगर में वर्ष 2019 में 'ग्रीन ग्रुप आमदी' बनाया गया।

ग्रीन ग्रुप आमदी में 100 से ज्यादा सदस्य

इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण कर पर्यावरण को बचाना है। बारिश का मौसम शुरू होने के बाद सदस्यों ने पौधे लगाना शुरू कर दिया है। इस ग्रुप में 100 से ज्यादा सदस्य हैं। सभी सदस्य नियमित रूप से सहयोग कर रहे हैं।

ग्रुप के सदस्य शिक्षक सोहन लाल साहू और योगेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास समय नहीं है। युवा मोबाइल और दूसरे कामों में व्यस्त हैं। अगर जीवन में एक अच्छी आदत डाली जाए, तो कई नेक काम किए जा सकते हैं।

6 साल में लगाए 500 से ज्यादा पौधे

पिछले 6 साल में ग्रुप ने 500 से ज्यादा पौधे लगाए हैं। इनमें छायादार और फलदार पेड़ शामिल हैं। पौधे नया तालाब, हाईस्कूल मैदान, रावां रोड, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मुक्तिधाम और कृषि उपज मंडी रोड में लगाया गया है। इनमें बरगद, नीम, पीपल, आम, कदम, बादाम, पाम, इमली, गुलमोहर, रुद्राक्ष, अशोक, बेल, जामुन, अमरूद, आंवला और परिजात जैसे पेड़ शामिल हैं।

इनमें से करीब 150 पौधे अब पेड़ बन चुके हैं। ग्रुप का लक्ष्य है कि आगे भी लगातार पौधरोपण कर रहे हैं, ताकि लोगों को शुद्ध हवा और छाया मिलती रहे। नगर के कुछ गणमान्य नागरिक इस काम के लिए आर्थिक सहयोग भी देते है इससे हौसला बढ़ते जा रहा है।

बालोद के ठेकवाडीह में युवाओं की पहल

बालोद जिले में भी पर्यावरण को बचाने के लिए एक ऐतिहासिक पहल शुरू हुई। हम बात कर रहे हैं बालोद जिले के गुरुर विकासखंड के एक छोटे से गांव ठेकवाडीह की। जैसा कि कहा जाता है, एक छात्र, एक शिक्षक, एक पुस्तक और एक कलम इस दुनिया को बदल सकते हैं।

ठीक ऐसा ही कुछ हुआ जब आठ साल पहले इस गांव के कुछ शिक्षकों ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण के लिए एक अनोखा कदम उठाने का विचार किया। उनका उद्देश्य था- गांव के बेहतर पर्यावरण और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में वृक्षारोपण जैसे महत्वपूर्ण कार्य को बढ़ावा देना।

5 जून 2018 को हुई थी संगठन की स्थापना

इसी सोच के साथ, 5 जून 2018 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "युवा एवं कर्मचारी संघ ठेकवाडीह" नामक संगठन की स्थापना की गई। इस संगठन का गठन गांव के शिक्षकों द्वारा किया गया, और इसमें युवाओं, किसानों, व्यापारियों, और सभी वर्गों के कर्मचारियों को जोड़ा गया। तब से लेकर अब तक इस संगठन ने लगभग 320 पौधों का रोपण किया और उनका संरक्षण किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.