बड़े काम की है ऊँगली पर लगी स्याही, होटल से लेकर हॉस्पिटल तक में मिलेगा डिस्काउंट...

Updated on 27-04-2024 05:37 PM

रायपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन में 7 मई को “सब करें मतदान“ कैंपेन से कई संस्थाएं स्वमेव जुड़ने लगी है। कई बड़े हॉटल, रिसॉर्ट्स, अस्पताल, अपने ग्राहकों को 7 मई को मतदान के बाद उनके संस्थान आने पर कई तरह की छूट की घोषणा की है। इन संस्थाओं का मानना है कि भारतीय लोकतंत्र में मतदान न सिर्फ अधिकार, बल्कि एक ऐसा संवैधानिक दायित्व है, जिसके माध्यम से आम मतदाता देश की प्रगति में अपनी बड़ी भूमिका का निर्वहन करता है, इसलिए इन संस्थाओं ने मतदान की जिम्मेदारी निभाने वाले मतदाताओं और उनके परिजनों, मित्रों व परिचितों के लिए अपनी सेवाओं में विशेष ऑफर देकर लोकतंत्र का सम्मान किया जा रहा है। इन संस्थानों ने रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह से भेंट कर अपने ऑफर संबंधी पत्र भी उन्हें सौंपा है।

लोकसभा निर्वाचन-2024 में मतदान करने वाले नागरिकों के लिए रायपुर शहर के प्रतिष्ठित हॉटल व अस्पतालों ने अपनी सेवाओं से संबंधित छूट की घोषणा की है। यह छूट उन मतदाताओं को मिलेगा, जिनकी अंगुलियों पर नीली स्याही होगी, अर्थात जो 7 मई को अपने मतदान केन्द्र में जाकर भारतीय लोकतंत्र की उन्नति हेतु अपना मतदान करेंगे। ऐसे कई संस्थानों ने कलेक्टर डॉ. सिंह, नगर निगम कमिश्नर श्री अबिनाश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री विश्वदीप से भेंट कर जन जागरूकता कार्यक्रम में अपनी सहभागिता की जानकारी दी है।

मे-फेयर लेक रिसॉर्ट -
रिसॉर्ट प्रबंधन के अनुसार कार्ट ऑर्डर पर मतदाताओं को 30 प्रतिशत की छूट प्राप्त होगी, 03 बुफे के आर्डर पर एक अतिरिक्त ऑर्डर फ्री की घोषणा की है। यह ऑफर मतदान तिथि 7 से 12 मई तक लागू होगी।

बेबीलॉन इन एवं बेबीलॉन कैपिटल-
मतदाताओं को बेबीलॉन इन प्रबंधन द्वारा 7 से 12 मई तक रूम बुकिंग पर 30 प्रतिशत डिस्काउंट, मॉकटेल पर 25 प्रतिशत डिस्काउंट, फूड ऑर्डर पर 20 प्रतिशत, बुफे में 15 प्रतिशत डिस्काउंट ऑफर के साथ 03 बुफे पर एक बुफे फ्री किए जाने की घोषणा की है।

गोल्फ एंड लेक रिसॉर्ट, नया रायपुर-
मतदाताओं के लिए फूड ऑर्डर 30 प्रतिशत और रूम टैरिफ पर 15 प्रतिशत छूट की घोषणा की गई है।

स्प्री वॉक-
तेलीबांधा में संचालित स्प्री वॉक में अपने सभी फूड आउटलेट में 25 प्रतिशत की छूट की घोषणा की है, साथ ही तेलीबांधा घूमने के लिए उपलब्ध कराई जा रही एम्यूजमेंट राइड पर 30 प्रतिशत छूट की घोषणा की गई है।

हॉटल के अलावा कई अस्पतालों ने भी नीली स्याही का निशान दिखाने पर अपनी सेवाओं में छूट की घोषणा की है।
 
संजीवनी अस्पताल-
07 मई को मतदान पश्चात अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सकीय परामर्श के लिए आने वाले मतदाताओं को ओपीडी जांच में निर्धारित अस्पताल दर पर 25 प्रतिशत छूट दी जाएगी। 08 मई से 12 मई तक ओपीडी परामर्श में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके अलावा कोई व्यक्ति यदि मतदान तिथि को भर्ती होता है, तो उसे 07 मई का रूम रेंट नहीं देना होगा।

बालाजी हॉस्पिटल-
प्रबंधन द्वारा मतदाताओं के लिए 7 मई को ओपीडी शुल्क निःशुल्क किया गया है, 8 से 12 मई तक ओपीडी परामर्श में 50 प्रतिशत की छूट होगी एवं मतदान तिथि से 12 मई तक ओपीडी जांच में 50 प्रतिशत की छूट के साथ ही बालाजी फैमली हेल्थ कार्ट मतदान तिथि को बनवाने वाले को 50 प्रतिशत की ओपीडी परामर्श और जांच में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी, साथ ही यह कार्ट निःशुल्क बनाया जाएगा।
 
ग्लोबल स्टार हॉस्पीटल-
मतदान तिथि को निःशुल्क ओपीडी के साथ ही अस्पताल में की जाने वाली ओपीडी जांच में 25 प्रतिशत छूट तथा ओपीडी परामर्श में 50 प्रतिशत और जांच में 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। मतदान तिथि को अस्पताल में भर्ती मरीजों को बेड चार्ज नहीं देना होगा।

श्री नारायणा एवं एमएमआई नारायणा हॉस्पीटल-
मतदान तिथि ओपीडी व रूम रेंट निःशुल्क दिया जा रहा है। 7 से 12 मई तक ओपीडी चार्ज में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल-
मतदान तिथि 7 से 12 मई तक मतदाता व उनके परिजनों के हेल्थ चेकअप पर 30 प्रतिशत की छूट, ओपीडी परामर्श पर 30 प्रतिशत की छूट मतदाताओं को मिलेगी।

श्री वेंकटेश हॉस्पीटल-
मतदान तिथि 7 मई को ओपीडी पर 30 प्रतिशत की छूट मतदाताओं को मिलेगी।

ईसीएचटी कॉग्लोमरेट प्रा.लि.-
प्रबंधन द्वारा सभी एक्टिविटी पैकेज पर वोटर्स को फ्लैट 35 प्रतिशत छूट की घोषणा की गई है।

इन संस्थानों के अलावा भी चेम्बर ऑफ कॉमर्स, शहर के कई प्रतिष्ठानों में भी मतदाता जागरूकता अभियान में अपनी भागीदारी निभाने कई तरह के ऑफर आम लोगों के लिए घोषित किए जा रहे है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 October 2026
अम्बिकापुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत सरगुजा के तत्वावधान में  मंगलवार को विकासखंड लखनपुर के अर्गोती स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अग्निशमन विभाग एवं…
 15 October 2026
कोरबा। आर्थिक कठिनाइयों के बीच बच्चों की पढ़ाई जारी रखना कई परिवारों के लिए चुनौती होता है। कोरबा विकासखंड के ग्राम दोंदरो की रहने वाली श्रीमती लीला महंत का परिवार…
 15 October 2026
कोरबा। जिले के  सत्यनारायण बरेठ ने लगभग 14 वर्षों तक एक होटल में कार्य करते हुए अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं। वर्षों तक दूसरे के लिए काम करने के दौरान…
 15 October 2026
कोरबा। जिले कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम लखनपुर में रहने वाले दादूराम गुप्ता के परिवार के लिए बिजली बिल का भुगतान आर्थिक बोझ बनता था। इस समस्या का समाधान खोजते हुए…
 15 October 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुरनगर…
 15 October 2026
जशपुरनगर। अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय दुलदुला में मेरा युवा भारत ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार), जशपुर के नेतृत्व में एक विशेष जागरूकता…
 15 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज भुलसीडीह में निर्माणाधीन स्वर्गीय  बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, भवन की सुविधाओं और परिसर…
 15 October 2026
कबीरधाम। जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 48 लाख रुपए की लागत से एसडीएम कार्यालय नवीन भवन का लोकार्पण किया। नए भवन…
 15 October 2026
कवर्धा, गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है। इस किसान हितैषी निर्णय के प्रति आभार व्यक्त…
Advt.