राहुल गांधी के जन्मदिन पर संवरे मासूम बच्चों के चेहरे

Updated on 20-06-2023 09:16 PM
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ द्वारा राहुल गांधी के जन्मदिन पर कटे फ़टे होंठ व तालु के जन्मजात विकृति के बच्चों का दो दिवसीय परीक्षण ऑपरेशन शिविर का आयोजन कालड़ा बर्न व कास्मेटिक सेंटर में किया गया। कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने बताया कि दो दिवसीय शिविर में कटे फ़टे होंठ के बच्चों का परीक्षण डॉ सुनील कालड़ा द्वारा किया गया और और पश्चिम बंगाल से आए 5 बच्चों के होंठ तथा तालू में छिद्र का निःशुल्क ऑपरेशन किया गया।

महेन्द्र कोचर ने कहा कि राहुल गांधी संवेदनशील, दूरदृष्टि वाले राजनेता हैं देश निर्माण में उनके सभी सुझाव सामयिक व अनुकरणीय रहे हैं। मंगलवार को शिविर में 5 माह की अक्षरा खातून, 7 माह के अब्दुल रहमान, 12 माह के बोनी बजरंग, 18 माह की फातिमा तसनीम सहित 5 बच्चों के कटे फ़टे होंठों का सफल ऑपरेशन प्रसिद्ध सर्जन डॉ सुनील कालड़ा ने किया। 5 माह की अक्षरा खातून पिता रेफजूल की प्रथम  संतान है। जन्म से ही चेहरे की विकृति देखकर पिता व माँ दुःखी व चिंतित थे । ऑपरेशन से अक्षरा का चेहरा सुन्दर हो जावेगा। माँ व पिता की खुशी साफ झलक रही है। उन्होंने कांग्रेस व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया है।

कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेन्द्र कोचर ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत , प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, राष्ट्रीय सचिव पारस चोपड़ा , उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन प्रभारी महामंत्री रवि घोष , कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल , के मार्गदर्शन में अभी तक 23 हजार से ज्यादा विकलांगों को कृत्रिम पैर हाथ , ट्राइसिकल , कैलिपर्स , श्रवण यंत्र वैसाखी इत्यादि से लाभान्वित किया गया है। शिविर में स्माईल ट्रेन के सहयोग से डॉ कालड़ा ने निःशुल्क ऑपरेशन किया ।  शिविर में महेन्द्र कोचर ,डॉ सुनील कालड़ा विजय चोपड़ा , प्रवीण जैन ,  महावीर मालू , विजय भट्टाचार्य , मुकेश शाह , प्रकाश पुजारा , दीपक पाण्डेय, की सक्रिय भूमिका है ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.