दिल की बीमारी से जूझ रही मासूम शांभवी को मिला सरकार का सहारा

Updated on 02-09-2025 05:43 PM

रायपुर। बीजापुर जिले के भोपालपटनम ब्लॉक के वरदली गांव की 11 वर्षीय शांभवी गुरला, जो 7वीं कक्षा में पढ़ती है, पिछले तीन महीने से दिल की गंभीर बीमारी रियूमेटिक हार्ट डिजीज (RHD) से जूझ रही है। मासूम शांभवी अक्सर अपने पिता से सवाल करती—“पापा, मैं ठीक हो जाऊंगी ना?” लेकिन आर्थिक तंगी के कारण पिता के पास इस सवाल का जवाब नहीं था।

खेती-किसानी से घर चलाने वाले उसके पिता के लिए रायपुर में इलाज करवाना असंभव सा लग रहा था। डॉक्टरों ने जिला अस्पताल बीजापुर में बताया कि बेटी का इलाज रायपुर में ही संभव है, लेकिन खर्च के डर से परिवार की उम्मीदें टूट रही थीं।

स्वास्थ्य मंत्री बने सहारा
आख़िरकार शांभवी का परिवार सीधे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के पास पहुँचा। मंत्री ने बच्ची से मुलाकात की और तुरंत ही रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट (ACI) में डॉ. स्मित श्रीवास्तव से बात की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि शांभवी का इलाज बिना देरी शुरू किया जाए और पूरा खर्च सरकार वहन करेगी।

स्वास्थ्य मंत्री की आश्वासन भरी बात सुनकर शांभवी की मां की आंखें भर आईं। उन्होंने कहा—“मंत्री जी, आप हमारी बेटी को नया जीवन दे रहे हैं। यह हमारे लिए भगवान का आशीर्वाद है।”

इलाज शुरू, परिवार में लौटी उम्मीद
अब शांभवी रायपुर के एसीआई में भर्ती है, जहाँ विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। सरकार की मदद से बेटी के इलाज का रास्ता साफ होने पर माता-पिता के चेहरों पर चिंता की जगह उम्मीद की चमक लौट आई है।

मासूम शांभवी अब मुस्कुराते हुए अपने पिता से पूछती है—“पापा, मैं जल्दी खेल पाऊंगी ना?” और इस बार पिता की आंखों में आँसू नहीं, बल्कि बेटी की मुस्कान जैसी ही चमक दिखाई देती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.