INS विक्रांत गबन केस, बेटे की फर्जी डिग्री से आपत्तिजनक वीडियो तक... विवादों की किरीट कथा पढ़िए

Updated on 19-07-2023 01:00 PM
किरीट सोमैया का सेक्स वीडियो इतना अश्लील है कि उसे चैनल ने पूरा नहीं दिखाया। चैनल ने दावा किया कि वीडियो बहुत अश्लील है इसलिए उसे धुंधला किया है। उनका दावा यह भी है कि वीडियो में किरीट सोमैया के साथ एक महिला भी है। हालांकि उस महिला की पहचान जाहिर नहीं की गई है। यह पहली बार नहीं है जब किरीट सोमैया का नाम किसी विवाद से जुड़ा है। पहले भी वह कई बार विवादित रहे हैं हालांकि इस बार सेक्स वीडियो लीक मामला अब तक का सबसे गंभीर मामला बताया जा रहा है।

​महाराष्ट्र बीजेपी के उपाध्यक्ष​

किरीट सोमैया भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं में से एक हैं। उन्होंने 16वीं लोकसभा और 13वीं लोकसभा में मुंबई उत्तर-पूर्व का प्रतिनिधित्व किया। वह वर्तमान में किरीट सोमैया भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के उपाध्यक्ष हैं।

​INS विक्रांत के नाम पर 57 करोड़ के गबन का आरोप​

किरीट सोमैया पर ने आईएनएस विक्रांत के लिए रुपये एकत्रित करने का एक अभियान चलाया था। लोगों ने चंदा दिया। आरोप है कि सोमैया ने इस 57 करोड़ रुपये से अधिक की राशि को महाराष्ट्र के राज्यपाल के सचिव कार्यालय में जमा नहीं कराया। इसके अलावा किरीट पर बेटे नील को फर्जी डिग्री दिलाने का आरोप भी है।

​मेधा सोमैया से शादी​

किरीट सोमैया का जन्म 19 फरवरी 1954 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था। उनके पिता का नाम जयंतीलाल और मां का नाम गुणवंती है। किरीट सोमैया की पत्नी (Kirit Somaiya Wife) का नाम मेधा सोमैया है। किरीट का एक बेटा (Kirit Somaiya Son) है, जिसका नाम नील सोमैया है। वह भी बेजीपी का सदस्य है।

​किरीट सोमैया ने कहां से की पढ़ाई?​

किरीट सोमैया की स्कूलिंग एमएम पुपिल हाई स्कूल खार से हुई। उसके बाद उन्होंने श्रीमती मीठीबाई मोतीराम कुंदनानी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से बीकॉम में स्नातक किया। ग्रैजुएशन के बाद किरीट सोमैया ने दिल्ली से चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) किया। उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से लघु उद्योग संरक्षण वित्त में डॉक्टरेट की उपाधि ली।

​किरीट सोमैया का राजनीतिक सफर​

किरीट सोमैया का राजनीतिक सफर स्टूडेंट रहते शुरू हुआ। वह छात्र नेता रहे। 1975 में जयप्रकाश नारायण के बिहार आंदोलन में भी किरीट सोमैया शामिल हुए थे। तब देश में इमरजेंसी लगी थी। वह संघ से भी जुड़े रहे और बाद में बीजेपी जॉइन की। वह पहला चुनाव 1995 में महाराष्ट्र के मुलुंड विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से लड़े। उन्होंने मुंबई उत्तर-पूर्व लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.