अंजलि अरोड़ा की बर्थडे पार्टी के INSIDE फोटोज वायरल, उर्फी जावेद संग खूब की मस्ती

Updated on 03-11-2022 06:00 PM
सोशल मीडिया सेंशन अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) का आज जन्मदिन है। अंजलि अरोड़ा ने बीती रात दोस्तों को बर्थडे पार्टी दी, जहां उन्होंने खूब मस्ती की। अंजलि की बर्थडे पार्टी में उर्फी जावेद सहित कई और सेलेब्स शुमार हुए, जहां उन्होंने धमाल किया। अंजलि के बर्थडे पार्टी के इनसाइड फोटोज सामने आए हैं, जहां वो काफी मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। अंजलि इन तस्वीरों में काफी खूबसूरत दिख रही हैं।
अंजलि की पार्टी में कौन कौन पहुंचा..
बीती रात अंजलि अरोड़ा ने मुंबई के HEX-HIGH ENERGY XPERIENCE Lounge Bar में दोस्तों को प्री बर्थडे पार्टी दी। इस खास मौके पर उर्फी जावेद, निशा रावल, समीक्षा सुद, पारस कलनावत, उमर रियाज, अली मर्चेंट, जीशान खान और विनीत कक्कड़ सहित कई अन्य सेलेब्स शुमार रहे। अंजलि की पार्टी में सभी सेलेब्स ने खूब मस्ती की।
लाल गाउन में दिखीं दिलकश
अंजलि की बर्थडे पार्टी के इनसाइड फोटोज में वो एक ओर जहां काफी खूबसूरत दिख रही हैं तो दूसरी ओर काफी मस्ती करती भी दिख रही हैं। लाल गाउन में 23 की हो चुकीं अंजलि दिलकश लग रही थीं। अंजलि ने पार्टी में केक कट किया, खूब मस्ती और ढेर सारा डांस किया। सोशल मीडिया यूजर्स भी अंजलि के लुक की तारीफ कर रहे हैं।
कंगना के लॉकअप में बिखेरा जलवा
बता दें कि कच्चा बादामा गाने पर डांस करके रातों रात इंटरनेट सेंशन बनीं अंजलि अरोड़ा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अंजलि अरोड़ा ने कंगना रनौत के शो लॉक अप में भी जलवा बिखेरा है। इसके बाद से ही अंजलि अरोड़ा कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं, जिन्हें फैन्स ने खूब प्यार दिया है। अंजलि अरोड़ा का फोटोज और वीडियोज इंस्टाग्राम पर अक्सर वायरल होते हैं, और कमेंट्स सेक्शन में फैन्स खूब प्यार बरसाते हैं। हालांकि कई बार उन्हें ट्रोल भी किया जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.