खाद्य परिसरों का निरीक्षण

Updated on 22-07-2025 02:17 PM

धमतरी। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले में रक्षाबंधन त्यौहार को ध्यान में रखकर आज खाद्य परिसरों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ं खोवा, कुंदा, बाहर राज्यों से आने वाली डोडा बर्फी, मिल्क के एवं पनीर से संबंधित खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता जांच विशेष अभियान चलाकर की गई।

इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी  अक्षय कुमार सोनी,  फनेश्वर पिथौरा एवं नमूना सहायक  गिरजा शंकर वर्मा द्वारा जिले के अंतर्गत खाद्य परिसरों-स्टार डेयरी रामबाग धमतरी से पनीर व दही, अर्जुन होटल कुरूद से खोवा एवं वृन्दावन रिसॉर्ट मरादेव से पनीर का नमूना संकलित किया गया। स्टॉर डेयरी रामबाग फर्म में पर्याप्त स्वच्छता नही पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया है। पूर्व में निरीक्षण के दौरान  अक्षय कुमार सोनी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा भखारा रोड पर वाहन को रोककर अपना एक्वा पानी पाउच का नमूना जांच हेतु लिया गया था। जांच में मिथ्याछाप व बिना खाद्य पंजीयन के परिवहन करते पाए जाने के प्रकरण में न्यायालय अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, धमतरी द्वारा एक लाख रूपये का अर्थदण्ड पारित किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.