जल जीवन मिशन के तहत मोतीमपुर समूह जल प्रदाय योजना का निरीक्षण

Updated on 20-11-2024 02:17 PM

दुर्ग । कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग दुर्ग मंडल के अधीक्षण अभियंता श्री संजीव ब्रिजपुरिया ने जल जीवन मिशन के तहत मोतीमपुर समूह जल प्रदाय योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने योजना के कार्यों का जायजा लिया और एजेंसी को कार्य को तेजी से करते हुए तकनीकी गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता श्री ब्रिजपुरिया ने कहा कि जल जीवन मिशन सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सभी घरों को नल कनेक्शन प्रदान करना है।

उन्होंने कहा कि इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलकर काम करना होगा। मोतीमपुर समूह जल प्रदाय योजना से क्षेत्र के कई गांवों को लाभ मिलेगा। इस योजना के पूरा होने से ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा और उनकी जीवनशैली में सुधार आएगा। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता श्री उत्कर्ष उमेश पांडेय, सहायक अभियंता श्री प्रकाश सिंह ठाकुर, उपभियंता कल्पना पोया और टीपीआई एजेंसी के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.