कोंडागांव के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

Updated on 20-09-2025 12:25 PM

कोंडागांव। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री डी के देवांगन द्वारा कोण्डागांव में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया और चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से खाद्य पदार्थों की जांच की गई। कोण्डागांव के मदिरा दुकान के पास लगने वाले अहाता के निरीक्षण के दौरान वहां कर्मचारी बिना एप्रान और हेड कव्हर के कार्य करते पाये गए, साथ ही खाद्य सामाग्रियों को ढक कर रखा जाना नहीं पाया गया, जिस पर संचालक को नोटिस जारी किया गया है। 

अहाता में मांस मछली को तलने के लिए उपयोग किये जा रहे तेल और अरारोट पावडर का जांच हेतु नमूना लिया गया है। इसके अलावा बस स्टैण्ड, कोण्डागांव में स्थित लक्ष्मी प्राविजन स्टोर्स के निरीक्षण के दौरान दुकान में उपलब्ध स्थान की तुलना में बहुत अधिक मात्रा में खाद्य और अखाद्य सामाग्रियों का भण्डारण किया जाना पाया गया। जांच करने पर दुकान से काफी मात्रा में एक्सपायर्ड खाद्य सामाग्री जैसे पतंजलि धी, अनिक घी, आनंदी घी, धनिया पावडर, चाय, मसाले, चाउमिन आदि पाये गए जो कि अन्य विक्रय की जा रही खाद्य सामाग्रियों के साथ ही दुकान के रैक में रखे हुए पाये गए जिस पर विक्रेता के खिलाफ कार्यवाही कर नोटिस जारी किया गया है। जवाब प्राप्त होने के बाद आगे की कार्यवाही की जावेगी। इसी प्रकार बस स्टैण्ड में अंदर में संचालित फल दुकानों का निरीक्षण किया गया जहां दुकानदारों द्वारा मिथ्याछाप खाद्य सामाग्री विक्रय किया जाना पाया गया। सभी दुकानदारों को शीघ्र ही मिथ्याछाप खाद्य सामाग्रियों का कय-विक्रय बंद करने और निर्देश का पालन न करने पर कार्यवाही किये जाने की चेतावनी दी गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.