मंत्री चंद्रशेखर के बजाए मीडिया को ही लेक्चर दे गए तेजस्वी, बिहार के शिक्षा मंत्री ने रामचरितमानस की जहर से की थी तुलना

Updated on 16-09-2023 03:51 PM
पटना: 'नकारात्मक बातों पर भी चर्चा मीडिया में नहीं होनी चाहिए। सकारात्मक बातों पर चर्चा होनी चाहिए।' अपने मंत्री के 'पोटेशियम साइनाइड' वाले बयान पर पत्रकारों को यही नसीहत दे गए तेजस्वी। बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर अपने कामों की वजह से काम, नफरत वाले बयानों की वजह से ज्यादा चर्चा में हैं। रामचरितमानस को लेकर दूसरी बार उन्होंने विवादित बयान दिया। 'पोटेशियम साइनाइड' (एक तरह का जहर) से उसकी तुलना कर दी। इससे पहले इस प्राचीन ग्रंथ को नफरत वाला बता चुके हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को मर्यादा पुरुषोत्तम बताया था। सीएम नीतीश कुमार से लेकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को उनके बयानों पर सफाई देनी पड़ी है। जब तीसरी बार उनके उटपटांग बयान सुर्खियां बनी तो तेजस्वी यादव मीडिया को सकारात्मक खबर दिखाने की सलाह देने लगे। अगर यही सकारात्मकता मंत्री चंद्रशेखर अपना लें तो ये नौबत ही नहीं आएगी।

चंद्रशेखर के बयानों से अनकम्फर्टेबल हैं तेजस्वी?

तेजस्वी यादव से शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के 'पोटेशियम साइनाइड' वाले बयान पर पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि 'नकारात्मक बातों पर भी चर्चा मीडिया में नहीं होनी चाहिए। सकारात्मक बातों पर चर्चा होनी चाहिए। शिक्षा विभाग में देशभर में इतनी बहाली नहीं निकाली गई, नौकरी नहीं दिया, उस पर तो चर्चा नहीं हो रही? मेन स्ट्रीम मीडिया में या नेशनल मीडिया में? क्यों नहीं हो रहा? सारे शिक्षक जो हैं, वो स्कूल जाने लगे हैं, इस पर भी चर्चा नहीं हो रही है। इन विषयों पर चर्चा होनी चाहिए, ना कि नकारात्मक बातों पर।'

मीडिया से इग्नोर करने की तेजस्वी ने की गुजारिश

आगे तेजस्वी ने कहा कि 'अलग-अलग प्रवचन देने के लिए भाई, लोग क्यों कहें कि क्या अच्छा है, क्या बुरा है। जब सबों को शिक्षा मिलेगी तो वो खुद ही तय कर लेंगे कि किसके लिए क्या सही है, क्या गलत है। ये तो व्यक्तिगत लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ सवाल है। हमलोग संविधान के मानने वाले लोग हैं। हमको लगता है कि ऐसी बातों में उनको (बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर) ऐसी बात नहीं करनी चाहिए। उसको इग्नोर करना चाहिए।'

रामचरितमानस को बताया था पोटेशियम साइनाइड

पटना में गुरुवार को हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री चंद्रशेखर बतौर मुख्य अतिथि बुलाए गए थे। इस दौरान उन्होंने रामचरित मानस को लेकर कहा कि पचपन तरह का व्यंजन परोस कर उसमें पोटेशियम साइनाइड मिला दीजिए तो क्या होगा, हिंदू धर्म ग्रंथ रामचरित मानस का हाल भी ऐसा ही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.