बूढ़ापारा से धरना स्थल हटाने मुख्यमंत्री अधिकारियों को दें निर्देश : हरख

Updated on 18-09-2022 05:17 PM

10 जून को रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे व रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर के पूर्व कलेक्टर सौरभ कुमार से मिलकर बुढ़ातालाब धरना स्थल को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की थी, इस दौरान कलेक्टर ने प्रतिनिधिमंडल को ठोस आश्वासन दिया था लेकिन आज की तारीख तक धरना स्थल वहां से नहीं हटाया गया है, इस कारण यहां रहने वाले रहवासियों के साथ ही यहां व्यापार कर रहे व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से बुढ़ातालाब धरना स्थल को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग करते हुए अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दे ताकि यहां के व्यापारियों, रहवासियों के साथ ही आम जनता को राहत मिल सकें।

श्री मालू ने मुख्यमंत्री को बताया कि आए दिन बुढ़ातालाब धरना स्थल में कोई न कोई अपनी मांगों को लेकर धरना – प्रदर्शन करते रहते है। इस धरना – प्रदर्शन के कारण आम नागरिक तो परेशान होते ही है सबसे ज्यादा सदर बाजार, सराफा बाजार, मालवीय रोड में रहने व व्यापार करने वाले नागरिक परेशान है। क्योंकि धरना – प्रदर्शन में शामिल होने आए लोग काफी महंगी गाडिय़ों में यहां आते है और बेतरबीन कहीं पर भी अपनी गाडिय़ों को पार्किंग कर चले जाते है। इस कारण पुलिस प्रशासन को श्याम टॉकीज के पास से ट्रैफिक को बंद करना पड़ता है और मजबूरन लोगों को गणेश मंदिर के पास से आना – जाना करना पड़ता है। इस कारण यहां ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है और यहां रहने वाले रहवासियों के साथ ही व्यापार कर रहे व्यापारी परेशान होते रहते है। इस भीड़ का उठाईगिरी व चोर – उचक्के फायदा उठा रहे है।

इन सभी समस्याओं को लेकर 10 जून को रायपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष पूर्व हरख मालू के नेतृत्व में धरना स्थल से प्रभावितों वार्ड के नागरिकों ने पूर्व कलेक्टर सौरभ कुमार से मुलाकात किया था। इस दौरान उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को ठोस आश्वासन देते हुए कहा कि नया रायपुर में बनकर रहे धरना स्थल का निर्माण अंतिम चरणों में है और एक माह के भीतर बुढ़ातालाब का धरना स्थल वहां स्थानांतरित हो जाएगा। लेकिन धरना स्थल अभी तक वहां से स्थानांतरित नहीं हुआ है। इसके बाद फिर से श्री हरख मालू ने 18 अगस्त को वर्तमान कलेक्टर श्री डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे से मिलकर पूर्व कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के संबंध में अवगत कराते हुए धरना स्थल को स्थानांतरित करने की मांग थी लेकिन इसके बाद भी अभी तक बुढ़ातालाब धरना स्थल को दूसरी जगह स्थानांतरित नहीं किया गया है।

श्री मालू ने मुख्यमंत्री से बुढ़ातालाब धरना स्थल को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग करते हुए उच्च अधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित करें क्योंकि यहां रह रहे रहवासियों, व्यापारियों के साथ ही जाम में फंस रहे आम नागरिकों को राहत मिल सकें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
 17 September 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा का महीनेभर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ गुरुवार से शुरू होगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर…
 17 September 2026
सीजीपीएससी पर्चा लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2021 के साथ अब 2020 में हुई परीक्षा की भी जांच शुरू कर दी है। ईडी की ओर से जारी बयान…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश कमजोर है। पिछले 24 घंटे में ज्यादातर जिले सूखे रहे, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। सरायपाली और कटेकल्याण में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक ने खुद को बीट्स पिलानी से B.Tech और जयपुर की कंपनी में 48 लाख रुपए सालाना सैलरी पर काम करने वाला बताकर युवती से शादी…
 17 September 2026
रायपुर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में अलग-अलग थीम पर गणेश पंडाल और अनोखी मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कहीं 20 फीट लंबे…
 17 September 2026
2013 में झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हत्या के मामले में जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। इनमें 2 महिला…
 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
Advt.