लंबित राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश

Updated on 26-06-2025 12:36 PM

बालोद । कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा के सभागार में विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर  राजस्व अधिकारियों को लंबित राजस्व प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर  चन्द्रकांत कौशिक, एसडीएम डौण्डीलोहारा  शिवनाथ बघेल, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित विकासखंड स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने डौण्डीलोहारा एवं मार्री बंगला तहसील के लंबित राजस्व प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु की जा रही कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की। इसके अंतर्गत उन्होंने परियोजना अधिकारी से सुपोषण अभियान के कार्यों के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने परियोजना अधिकारी को डौण्डीलोहारा विकासखण्ड में कुपोषण दर कम करने हेतु कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। श्रीमती मिश्रा ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में चिकित्सकों की स्थाई रूप से नियत समय पर ड्यूटी लगाने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही खण्ड चिकित्सा अधिकारी को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक रूप से दवाइयांे की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने बैठक में कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे कृषकों को धान के अतिरिक्त अन्य फसल उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने विकासखंड शिक्षा अधिकारी को सभी शालाओं के सुचारू रूप से संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। श्रीमती मिश्रा ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत निर्मित हो रहे आवासों में अनिवार्य रूप सोख्ता पीट निर्माण कराने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने आवास निर्माण के कार्य को समय पर कार्य पूरा कराने के निर्देश भी संबंधितों को दिए। बैठक में उन्होंने सहकारिता विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे किसानों की मांग के अनुरूप सोसायटी में खाद एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.