निजी चिकित्सालय की कार्यशाला सह बैठक में राष्ट्रीय कार्यक्रमों की शत प्रतिशत रिपोर्टिंग के दिए निर्देश

Updated on 14-02-2026 01:34 PM

राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राष्ट्रीय कार्यक्रमों की शत प्रतिशत आनलाइन रिपोर्टिंग करने के लिए निजी चिकित्सालयों की कार्यशाला सह बैठक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने बताया कि उन्मुखीकरण कार्यशाला सभी चिकित्सालायों को मरीजों के बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने समय-सीमा में रिपोर्ट ऑनलाइन करने एवं ऑफलाइन रिपोर्ट कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी द्वारा युवीन कार्यक्रम अंतर्गत की जा रही रियल टाइम रिपोर्टिंग की समीक्षा की गई, साथ ही आरसीएच 2.0 पोर्टल के बारे में  विस्तृत रूप से जानकारी दी। जिला प्रबंधक डाटा  अखिलेश चोपड़ा द्वारा आरसीएच 2.0 के तकनीकी पहलुओं पर बारीकी से विस्तृत रूप से जानकारी दी गई तथा आर सी एच 2.0 का निजी चिकित्सालय में समुचित रूप से क्रियान्वयन के लिए आभा आई डी जानकारी निजी चिकित्सालयों के आए प्रतिनिधियों को दी गई। कार्यशाला सह बैठक में कहा गया कि हेल्थ मैनेजमेंट इनफार्मेशन सिस्टम, युवीन पोर्टल, आरसीएच पोर्टल एवं अन्य ऑनलाइन पोर्टल के बारे में आवश्यक समीक्षा कर कम एंट्री करने वाले अस्पतालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिला प्रबंधक शहरी सुश्री पूजा मेश्राम, जिला सहायक डाटा श्रीमती प्रीति सिंह,  कौशल शर्मा,  मनीष निमजे सहित निजी चिकित्सालियों से आए प्रतिनिधि उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.