सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के दिए निर्देश

Updated on 29-08-2025 01:50 PM

कोरबा। सांसद लोकसभा क्षेत्र कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने जिले में सड़क दुर्घटना रोकने, ओवर स्पीडिंग को नियंत्रित करने हेतु प्रभावी उपाय अपनाने के निर्देश दिए। बैठक विधायक रामपुर  फूलसिंह राठिया, विधायक पाली  तुलेश्वर सिंह मरकाम, में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.पवन सिंह कंवर, प्रभारी कलेक्टर  आशुतोश पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत सीईओ  दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर  देवेंन्द्र पटेल, संयुक्त कलेक्टर  मनोज कुमार, जिला परिवहन अधिकारी  विवेक सिन्हा सहित पीडब्ल्यूडी, यातायात विभाग एवं अन्य जनप्रतिनिधि व संयंत्रों के अधिकारी उपस्थित थे।

 सांसद श्रीमती महंत ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए और सड़कों पर दुर्घटनाओं को रोकने प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। सांसद श्रीमती महंत ने दुर्घटनाजन्य स्थानों में गति अवरोधक का निर्माण, सड़क से मवेशियों को हटाने की कार्यवाही, बिना हेलमेट के वाहन चलाने, तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट के वाहनों पर कार्यवाही के निर्देश दिए।

बैठक में सांसद श्रीमती महंत को एसपी  तिवारी ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण, सड़क सुरक्षा से संबंधित किए गए प्रयास व सड़क सुरक्षा जागरूकता के संबंध में किए गए कार्यो की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में पहल करते हुए सभी विभागों को सौंपे गए दायित्वों का समय पर निर्वहन करने के निर्देश दिए। एसपी श्री तिवारी  ने बताया कि जिले में चिन्हांकित दुर्घटनाजन्य ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में लोगों को होडिंग बैनर-पोस्टर के माध्यम से सचेत की जा रही है। उन्होंने बताया कि यातायात एवं परिवहन विभाग द्वारा जिले में तीन सवारी, ओवर स्पीडिंग, कानफोडू साइलेंसर का उपयोग, शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के लाइसेंस लगातार निरस्त भी किया जा रहा है। इसी तरह सड़क सुरक्षा सप्ताह के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की जानकारी दी।  उन्होंने मादक पदार्थों के रोकथाम की दिशा में की जा रही कार्यवाही, चोरी के वाहनों का पता लगाने एप निर्माण, सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी लगाकर अपराधियों को पकड़ने की दिशा में चलाये जा रहे गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में सड़क किनारे कोसना के नाम पर नशायुक्त पदार्थ विक्रय किये जाने की शिकायत सामने आने और कटघोरा-पोड़ी उपरोड़ा के ग्रामीण क्षेत्र में गांजा बिक्री की शिकायत सामने आने पर पुलिस अधीक्षक ने कार्यवाही की बात कही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.