स्कूली बच्चों को शत प्रतिशत जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र बनवाने दिए निर्देश

Updated on 02-10-2024 12:46 PM

कोण्डागांव । साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन सहित आम नागरिकों के आवेदनों पर कार्यवाही की प्रगति की जानकारी लेते हुए विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने लंबित प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने जिले में जाति प्रमाण पत्र बनाने की धीमी प्रगति पर सभी एसडीएम और तहसीलदारों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने इसके लिए गांवों में शिविर लगाकर जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में ई डिस्ट्रिक्ट में प्राप्त आवेदनों और राजस्व प्रकरणों पर कार्यवाही की जानकारी ली और निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने गिरदावरी कार्य के प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी तहसीलदारों को गंभीरता के साथ सत्यापन कार्य को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को एक ग्राम पंचायतों में जाकर सहकारी समिति के गठन की प्रक्रिया पूर्ण कराने निर्देशित किया। कलेक्टर ने नशे के रोकथाम के लिए जिले के प्रत्येक महाविद्यालयों में जनजागरूकता हेतु वर्कशॉप के आयोजन एवं वालेंटियर्स के पंजीयन के निर्देश दिए। उन्होंने राशन कार्डधारियों के ईकेवायसी कार्य की निगरानी करते हुए कार्य में प्रगति लाने के भी निर्देश दिए।  

बैठक में इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण की प्रगति, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए जनपद पंचायतों के सीईओ को कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएफओ एन. गुरूनाथन एवं आर. के. जांगड़े, एडीएम चित्रकांत चार्ली ठाकुर, जिला पंचायत के सीईओ अविनाश भोई सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.