मेट्रो के लिए पटरियां बिछाने का काम 20 अगस्‍त तक पूरा करने के निर्देश

Updated on 11-07-2023 12:14 PM
भोपाल। वर्षा के दौरान मेट्रो रेल पटरी बिछाने का काम रुकना नहीं चाहिए। बेल्डिंग का काम किया जा सके, इसके लिए अस्थायी इंतजाम किए जाएं। किसी भी हालत में 20 अगस्त तक पटरी बिछाने का काम पूरा किया जाए। इसके लिए मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाए, जिससे सितंबर में मेट्रो का ट्रायल रन हो सके। यह निर्देश मेट्रो रेल कार्पोरेशन के प्रबंध संचालक मनीष सिंह ने सोमवार को समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए हैं। वह इंदौर-भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट के काम की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान निदेशक अजय शर्मा, वित्त निदेशक नीति कोठारी, सिस्टम निदेशक शोभित टंडन, महाप्रबंधक ट्रैक अजय गुप्ता सहित कार्पोरेशन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, जनरल कंसल्‍टेंट आदि मौजूद थे।

एमडी मनीष सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार भोपाल एवं इंदौर में चल रहे मेट्रो निर्माण कार्य की प्रगति पर निरंतर नजर रखी जा रही है और अधिकारियों से समय-समय पर रिपोर्ट ली जा रही है। इसी क्रम में सितंबर में होने वाले प्रायोरिटी कारिडोर के मेट्रो ट्रायल रन के लक्ष्य को देखते हुए मेट्रो निर्माण कार्यों की प्रगति को लेकर सोमवार को समीक्षा की गई है। इसमें मेट्रो से संबंधित प्रत्येक बिंदु पर विस्तार से चर्चा की गई है।

काम बंद रखने पर जताई आपत्ति, किया सचेत

मनीष सिंह ने इंदौर मेट्रो में वायाडक्ट पर प्लिन्थ बीम के कार्य को दिन में अनावश्यक रूप से बंद रखने को लेकर जनरल कंसल्‍टेंट के परियोजना निदेशक साइमन फोरी और उप परियोजना निदेशक इंदौर जनरल कंसलटेंट परशुराम व महाप्रबंधक इंदौर मेट्रो रेल के प्रति कड़ी आपत्ति जताई है। साथ ही दूरभाष से इंदौर मेट्रो एवं जनरल कंसलटेंट के अधिकारियों को सख्त निर्देश एवं सचेत किया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही एलएंडटी भोपाल एवं आइएससी/टेक्समाको इंदौर ट्रे कांट्रेक्टर को दूरभाष से निर्देश दिए कि वर्षा के दौरान कार्य नहीं रुकना चाहिए। इसके लिए अस्थायी इंतजाम करें, जिससे पटरी बेल्डिंग का कार्य बाधित न हो।

भोपाल में 1715 और इंदौर को मिली 2105 मीट्रिक टन पटरी

बैठक के दौरान अधिकारियों ने मनीष सिंह को बताया कि भोपाल को अब तक 1715 मीट्रिक टन पटरी प्राप्त हो चुकी है। साथ ही वायाडक्ट पर अब तक लगभग दो किलोमीटर पटरी बिछाई जा चुकी है। इंदौर को अब तक 2105 मीट्रिक टन पटरी प्राप्त हो चुकी है। लगभग तीन किलोमीटर वायाडक्ट एवं एक किमी डिपो पर पटरी बिछाई जा चुकी है। इस पर मनीष सिंह ने कहा कि पटरी कार्य में तेजी लाने के लिए मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाए। उन्होंने ट्रैक कांट्रेक्टर को निर्देश दिए कि दो दिन में संख्या बढ़ाकर 20 अगस्त तक पटरी बिछाने का काम पूरा किया जाए।

नहीं बदली जाएगी ट्रायल रन की समयसीमा

एमडी ने अधिकारियों को बैठक में स्पष्ट कर दिया है कि इस बार सितंबर महीने में होने वाले ट्रायल रन की समयसीमा किसी तरह से नहीं बदली जाएगी। इससे पहले सभी कार्य पूरे होना चाहिए। इस पर अधिकारियों ने कहा कि प्रायोरिटी कारिडोर के तहत इंदौर एवं भोपाल में स्टेशन से संबंधित कार्य और सिविल एवं सिस्टम के सभी कार्य द्रुत गति से किए जा रहे है। यह सभी कार्य समय पर पूर्ण कर लिए जाएंगे। एमडी ने कहा कि वह 10 दिन बाद फिर समीक्षा बैठक एवं निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति देखेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.