सड़कों में अतिक्रमण हटाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश

Updated on 26-06-2025 12:42 PM

राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे एवं पुलिस अधीक्षक  मोहित गर्ग ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजनांदगांव शहर में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के दृष्टिगत अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि शहर में यातायात तथा पार्किंग व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए स्थायी तौर पर स्थायी समाधान की दिशा में आगे बढऩा है। उन्होंने सड़कों में अतिक्रमण हटाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के कारण आवागमन बाधित होता है, अतिक्रमण हटाने से यातायात व्यवस्था में होने वाली समस्या का समाधान हो सकेगा। उन्होंने कहा कि पार्किंग व्यवस्था पर ध्यान केन्द्रित करते हुए कार्य करने की आवश्यकता है। शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर चालान काटने की कार्रवाई करें। उन्होंने चिखली स्थित ओव्हर ब्रिज पर अस्थायी डिवाइडर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में सुरजन गली, कामठी लाईन, मानव मंदिर चौक, आजाद चौक सहित अन्य चौक में ट्रांसफार्मर एवं बिजली पोल हटाया जाना है। इसके कारण शहर में टै्रफिक जाम की स्थिति निर्मित होती है और यातायात बाधित होता है। उन्होंने विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता को ट्रांसफार्मर एवं बिजली पोल को अन्य स्थान पर स्थानांतरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में नो एण्ट्री, वन-वे, स्पीड ब्रेकर सहित अन्य सूचनात्मक एवं दिशा सूचक बोर्ड लगाने की जरूरत है। जिससे वाहन चालकों में सावधानी एवं सजगता होती है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए ऐसे चिन्हांकित स्थानों में सुधारात्मक कार्य, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन से संबंधित बोर्ड लगाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना पर रोकथाम के लिए विशेष तौर पर कार्य करने की जरूरत है।

पुलिस अधीक्षक  मोहित गर्ग ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अतिक्रमण हटाने से समस्या का समाधान हो सकेगा। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना की रोकथाम करने के लिए चिन्हांकित दुर्घटनाजन्य स्थानों में सुधार कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि ठेला, पसरा लगाने वालों के लिए स्थायी व्यवस्था करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शहर में जय स्तंभ चौक, मानव मंदिर चौक में जाम की स्थिति बनती है। सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए पार्किंग एवं निर्बाध आवागमन के लिए पुख्ता व्यवस्था बनाने की आवश्यकता है। इसके लिए नये पार्किंग स्थल के संबंध में चर्चा की गई। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त  अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम  खेमलाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.