इंट्रीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर एवं विभागीय संवर्धन उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन

Updated on 11-03-2025 12:58 PM

कोण्डागांव। कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश में एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अविनाश भोई की अध्यक्षता में आज जिले में आजीविका संवर्धन और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए जिला पंचायत कोण्डागांव के सभाकक्ष में इंट्रीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर एवं विभागीय संवर्धन उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी साझा की गई। विशेष रूप से, महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए उनकी आय में वृद्धि के लिए आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

कार्यशाला में निर्णय लिया गया कि विभिन्न विभागों की योजनाओं से महिलाओं को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाएगा और उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

इंट्रीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर के तहत ग्रामीण स्तर पर चयनित ग्राम पंचायतों में 250-300 परिवारों को जोड़कर, विभागों के समन्वय से आजीविका संवर्धन की दिशा में कार्य किया जाएगा। इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रदान संस्था द्वारा विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर प्रशिक्षण भी दिया गया।

कार्यशाला में विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारियों ने अपने विभागों से संचालित योजनाओं और गतिविधियों को विस्तार से समझाया।

इसके साथ ही, आजिविका गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने और योजनाओं से जुड़ने के लिए विभिन्न सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया गया।

यह कार्यशाला ग्रामीण विकास और आजीविका संवर्धन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी, जिससे जिले के कई परिवारों को सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा।

इस कार्यशाला में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के जिला मिशन प्रबंधक  विनय सिंह, समस्त जनपद पंचायतों के विकासखंड परियोजना प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक, पीआरपी, प्रत्येक आईएफसी क्लस्टर के अध्यक्ष, सचिव उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.