'बने खाबो बने रहिबो' के तहत सघन जांच एवं जागरूकता अभियान

Updated on 08-08-2025 02:25 PM

राजनांदगांव। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार राज्य स्तर पर तीन दिवसीय विशेष जांच अभियान 'बने खाबो बने रहिबो' के तहत सघन जांच एवं जागरूकता अभियान को सार्थक बनाने चलित प्रयोगशाला द्वारा लगातार खाद्य कारोबारियों एवं आमजन के बीच जाकर जागरूक किया गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा खाद्य कारोबारियों को विशेषकर स्ट्रीट फुड वेंडर्स, चाट कॉर्नर, चाय-नाश्ता आदि संचालकों अखबारी पेपर का इस्तेमाल नहीं करने, पर्याप्त हाइजीन व साफ-सफाई रखने हेतु समझाईश दी जा रही है। साथ ही साथ रक्षाबंधन त्यौहार को ध्यान में रख मिठाई दुकान, रेस्टोरेंट आदि में भी औचक दबिश देकर मौके पर ही जांच किया जा रहा है। ज्ञात हो कि विगत दो दिनों में राजनांदगांव व आसपास के जिलों से लगभग 200 खाद्य नमूने मौके पर जांचे गये हैं। टीम द्वारा मिथ्याछाप, उपयोग तेल का बार-बार उपयोग, सामग्री को बांधने पेपर का इस्तेमाल, अखाद्य रंग आदि का उपयोग नहीं करने के निर्देश दिए गए। अभियान के दौरान दूध व दुग्ध उत्पादों के विधिक व सर्विलांस नमूना मिलावट जांच हेतु संग्रहित किया जा रहा है। संघन जांच जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा। जनसामान्य व खाद्य कारोबारियों से चमकीली व भड़कीली मिठाईयों के उपयोग पर सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.