लाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तार

Updated on 02-08-2025 11:45 AM

रायपुर। राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा डी.डी. नगर थाना की संयुक्त टीम ने उत्तर प्रदेश के सीतापुर निवासी सुभाष तिवारी (34) को 4.5 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 45,000 रुपये आंकी गई है। आरोपी सरोना स्थित नया सब्जी मंडी के पास खाली मैदान में गांजा बेचने की फिराक में था।

पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देशन में कार्रवाई की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना डी.डी. नगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी एस.एन. सिंह, निरीक्षक परेश पांडेय सहित पुलिस टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। रायपुर पुलिस की यह कार्यवाही नशे के कारोबारियों के लिए सख्त संदेश है कि शहर में अवैध नशा कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत डोमनापारा के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह 2026 के तहत ‘आंगन…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ के स्कूल प्रांगण जुर्डा में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों…
 05 October 2026
रायपुर । शासकीय योजनाओं का लाभ परिवार की जरूरतों के साथ भविष्य की तैयारी में भी उपयोगी साबित हो रहा है। रायगढ़ जिले के खरसिया के वार्ड क्रमांक 14, गंज…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर हितग्राहियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया। कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के ग्राम अड़ेगा की रहने वाली माधुरी सिदार के…
 05 October 2026
महासमुंद में 36 आयुष संस्थानों से मिल रही निःशुल्क ओपीडी, दवा और परामर्श की सुविधा; हर गुरुवार 60$ बुजुर्गों के लिए ‘सियान जतन क्लिनिक’रायपुर । महासमुंद जिले में आयुष चिकित्सा…
 05 October 2026
सिंचाई की सुविधा ने बदली खेती की तस्वीर, धान के साथ गेहूं, सरसों, उड़द और मूंगफली की कर रहे खेती; सालाना करीब एक लाख रुपये की आमदनीरायपुर ।कभी सिंचाई के…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
Advt.