EPF सब्सक्राइबर्स के खातों में नहीं दिख रही ब्याज की रकम

Updated on 06-10-2022 06:30 PM

EPFO यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सदस्य अपने रिटायरमेंट सेविंग अकाउंट्स में ब्याज क्रेडिट क्यों नहीं देख पा रहे हैं?  इस पर वित्त मंत्रालय ने स्पष्टीकरण जारी किया है। ईपीएफ सब्सक्राइबर्स को उनके रिटायरमेंट सेविंग अकाउंट्स में 2021-22 के लिए 8.1% की ब्याज दर मिलेगी, जैसा कि सरकार ने पहले घोषित किया था।

वित्त मंत्रालय ने एक ट्वीट के जरिए तकनीक को जिम्मेदार ठहराया है। मंत्रालय ने कहा है कि पीएफ बचत पर टैक्सेशन लॉ में बदलाव के लिए "सॉफ्टवेयर अपग्रेड" के कारण ग्राहक ब्याज क्रेडिट नहीं देख पा रहे हैं। मंत्रालय ने ट्वीट किया, "किसी भी ग्राहक के लिए ब्याज का कोई नुकसान नहीं हुआ है। ब्याज सभी ईपीएफ ग्राहकों के खातों में जमा किया जा रहा है। हालांकि, यह ईपीएफओ द्वारा लागू किए जा रहे एक सॉफ्टवेयर अपग्रेड के मद्देनजर दिखाई नहीं दे रहा है।"

वित्त मंत्रालय ने एक अन्य ट्वीट में कहा, "सभी निवर्तमान ग्राहकों के लिए निपटान की मांग करने वाले और निकासी की मांग करने वाले ग्राहकों को ब्याज सहित भुगतान किया जा रहा है।" इंफोसिस टेक्नोलॉजीज के पूर्व निदेशक मोहनदास पई के एक ट्वीट के जवाब में वित्त मंत्रालय ने स्पष्टीकरण जारी किया। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली ऑयल रिफाइनरी में निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका दावा किया है। इसके लिउ उन्होंने रिलायंस को…
 11 March 2026
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव बना हुआ है। क्रिप्टो मार्केट कैप कभी कुछ बढ़ता है तो अगले ही पल उसमें गिरावट आ जाती है। बिटकॉइन समेत…
 11 March 2026
मुंबई: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत में एलपीजी और नेचुरल गैस की सप्लाई बाधित हुए है। इसका असर कुछ शहरों में दिखना भी शुरू हो गया है। लेकिन आज भारतीय…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पिछले कुछ वर्षों के दौरान देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों में खूब ग्रोथ हो रहा है। इन छोटे शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सरकार…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत में कच्चे तेल के आयात पर असर पड़ा है। इसे देखते हुए कुछ दिनों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को…
 09 March 2026
नई दिल्ली: देश में गुरुग्राम और मुंबई जैसे शहरों में प्रॉपर्टी की कीमत दुबई से भी ज्यादा पहुंच चुकी है। लेकिन देश के कई छोटे शहरों में भी लग्जरी अपार्टमेंट्स की…
Advt.