इंटरनेशनल वनडे मैच रायपुर में, क्रिकेट प्रेमियों में भारी खुशी

Updated on 23-03-2025 02:25 PM

रायपुर।  छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल बीसीसीआई ने छत्तीसगढ़ की राजधानी स्थित शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में आगामी दिनों में इंटरनेशनल मैच आयोजित करने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि यहां साउथ अफ्रीका और भारत के बीच वनडे मैच खेला जाएगा। इस बात की जानकारी बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दी है। बता दें कि इससे पहले एक ही इंटरनेशनल वनडे मैच रायपुर में खेला गया है, जो न्यूजीलैंड और भारत के बीच हुआ था।

राजीव शुक्ला ने  कहा, “पहला टेस्ट दिल्ली में होगा, जबकि दूसरा टेस्ट गुवाहाटी में होगा।” यह गुवाहाटी में पहला टेस्ट होगा, जो अक्सर सफेद गेंद के मैचों की मेजबानी करता है। पिछले दो सत्रों से आईपीएल मैचों की मेजबानी भी कर रहा है। टेस्ट मैचों के बाद पहला वनडे 30 नवंबर को रांची में होगा। रायपुर 3 दिसंबर को दूसरे वनडे की मेजबानी करेगा। अंतिम वनडे 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में होगा। पहला टी20 9 दिसंबर को खेला जाएगा। इसके बाद 11, 14, 17 और 19 दिसंबर को मैच होंगे।

मिली जानकारी के अनुसार 12 साल बाद अक्टूबर में वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आ रही है। इससे इसके तुरंत बाद साउथ अफ्रीका नवंबर में तीनों फॉर्मेट की सीरीज के लिए भारत दौरे पर आएगा। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने पीटीआई को बताया कि भारत 2 अक्टूबर से मोहाली में पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा। दूसरा टेस्ट 10 अक्टूबर से कोलकाता के ईडन गार्डन में होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.