अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक देवनीनंदन ठाकुर 27 अक्टूर से करेंगे भागवत कथा का वाचन

Updated on 02-08-2023 04:38 PM
भिलाई । दिव्य ज्योति सेवा समिति द्वारा आगामी 27 अक्टूबर से लेकर 2 नवंबर तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन दिव्य ज्योति सेवा समिति के द्वारा जयंती स्टेडियम सिविक सेंटर में कराया जा जायेगा। उक्त जानकारी एक पत्रकारवार्ता में समिति के अध्यक्ष प्रकाश देवांगन ने दी। इस दौरान देवांगन और मदन सेन तथा संजय खंडेलवाल एवं समिति के अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि इस कथा में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर वृन्दावन उत्तर प्रदेश वाले अपने 40-50 सार्थियों के साथ प्रदेश व छग राज्य व इस्पात नगरी की जनता को अपने मुख से श्रीमद भागवत कथा  के वाचन का रसपान करायेंगे।

आयोजन समिति के पदाधिकारी संजय खण्डेलवाल, भिलाई निगम के नेता प्रतिपक्ष व पार्षद भोजराज सिन्हा भोजू, सुरेन्द्र कुशवाहा, पवन चौधरी, सुधीर कुमार सुराणा, प्रीतम गंधर्व, मदन  सेन और नीरा गिरी व तमाम समिति के लोग सारी व्वस्थाओं को  अंतिम  रूप देने में जी जान से लगे हुए है। 50 हजार से अधिक लोगों के बैठने के लिए डोमशेड का निर्माण भी कराया जा रहा है। कथा प्रतिदिन 1 से शाम 4 बजे के बीच होगी। यहां पर बाहर से आयेश्रद्धालुओं के रहने व खाने की व्यवस्था के साथ चिकित्सकीय व्यवस्था समिति द्वारा किया गया है। इस दौरान भंडारा का भी आयोजन किया गया है। पार्किंग, पेयजल, शौचालय के अलावा नि:चिकित्सा एवं अन्य सुविधाओं को स्वयं सेवक अपने निगरानी में रखेंगे। इस्पात नगरी का सौभाग्य  है कि वह श्रीमद भागवत कथा का श्रवण अंतर्राष्ट्रीय  कथा वाचक देवकीनंदन  ठाकुर व उनके साथ  आये तमाम पंडितों के द्वारा इस ऐतिहासिक  क्षण का लाभ लेकर पुण्य कमायेंगे। कार्यक्रम के एक दिन पहले 26 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे गणेश मंदिर  सेक्टर 5 से भव्य कलश यात्रा निकाली जायेगी। जिसमें मातृशक्तियां पीली अथवा लाल साड़ी धारण करके इस कलश  यात्रा में शामिल होंगी। देवांगन ने आगे बताया कि इस भिलाई में आम जनमानस को मिनी भारत का स्वरूप देखने को मिलेगा। साथ ही सभी समाजों की सहभागिता भी इसमें अवश्य रूप से रहेगी। समिति के माध्यम से पेयजल की सुविधा देने के लिए निर्णय लिये हैं। इसमें कई स्वयं सेवक व श्रद्धालु अपनी सेवा निरंतर देंगे। पार्किंग व्यवस्था भिलाई विद्यालय एवं कोतवाली थाना मैदान, सेक्टर 7 बीएसीपी स्कूल, दिव्यांग ग्राण्ड भिलाई होटल के सामने वाहनधारी अपने वाहनों को पार्किंग कर सकेंगे।

धर्म के प्रति लोगों में जागरण हो इस उद्देश्य से करा रहे श्रीमदभागवत कथा
भोजराज सिन्हा इस दौरान वरिष्ठ पार्षद व आयोजन समिति के भोजराज सिन्हा ने कहा कि लोगों में धर्म के प्रति जागरण पैदा  करने के उद्देश्य से आगामी 27 अक्टूबर से भिलाई में अंतर्राष्ट्रयी कथा वाचक पं. देवनीनंदन ठाकुर का भीमद भागवत कथा का आयोजन कराया जा रहा है। यह भिलाई वासियों का सौभाग्य है कि पहली बार अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पं. देवकीनंदन भिलाई आ रहे  है।  इसकी तैयारी में समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य सहित स्वयं सेवी लोग जुट गये है। कम से कम 50 हजार लोगों के ये कथा सुनने आने की संभावना को देखते हुए उसी हिसाब जहां बड़ा डोम शेड बनाया जा रहा है वहीं आने वाले श्रद्धालुओं के रहने, खाने,पीने,व चिकित्सा की सुविधा की व्यवस्था की जा रही है। इस कार्यक्रम में दुर्ग-भिलाई के अलावा रायपुर, राजनांदगांव सहित छग के अन्य कई जिलों से लोग आयेंगे।

चुनावी रंग बाबाओं के संग-
जी हां वर्ष 2023 जो कि छग राज्य में चुनावी वर्ष है। इस वर्ष इस्पात नगरी भिलाई में अलग-अलग राजनैतिक दलों के लोगों द्वारा बाबाओं को बुलाने का क्रम लगातार जारी है, अभी तक मध्य प्रदेश सिहोर के पं. प्रदीप  मिश्रा का आगमन भिलाई में हो चुका है। वही अगली कड़ी मे बागेश्वर धाम के पं. धीरेन्द्र शास्त्री के अलावा वृन्दावन  उत्तर प्रदेश के अंतर्राष्ट्रयी कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर का भी आगमन छग की पावन धरा भिलाई मों होने जा रहा है। जनता को तो सामाजिक  व धार्मिक स्तर पर इसका लाभ मिलेगा लेकिन राजनैतिक दल के नेताओं को इसका कितना लाभ  मिलेगा ये समय के गर्भ में है। चूंकि कहीं ना कहीं इन बाबाओं को बुलाने की पीछे राजनैतिक दल के नेताओं व उनके आकाओं के अलावा सामाजिक, धार्मिक के अलावा औद्योगिक घराने के लोगों की भी भूमिका अहम नजर आ रही है। चूंकि इन बाबाओं को बुलाने में आयोजन समितियों का लाखों रूपये खर्च हो रहा है, साथ ही श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा भी लगातार होंगे तो कहीं ना कहीं चुनावी रंग बाबाओं के संग की ये कहावत आने वाले चुनाव में किस किस तरह का रंग दिखायेंगी ये छग की जनता व भिलाई की जनता इन नेताओं को अपना वोट देकर उनके भाग्य का फैसला करेंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.