अंतरराज्यीय चोर पकड़ाए : चार चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated on 16-01-2025 01:54 PM

राजनांदगांव । जिले में डोंगरगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। जहां पुलिस ने पकड़े गए चोरी के चार आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी किए गए लैपटॉप टीवी और सोने चांदी के जेवरात के साथ एक चार पहिया वाहन जब्त किया है। 

यह पूरा मामला राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कालकापारा का है। जहां पीड़िता विजेता शिंदे ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि बीते 6 जनवरी की रात को कुछ अज्ञात चोरों के द्वारा उसके घर का ताला तोड़कर अलमारी से जेवरात एवं नगद की चोरी कर ली गई है।पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने अलग-अलग टीम बनाकर मामले की जांच शुरू की गई।

जिसमें शहर में लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरा की जांच की गई। सीसीटीवी में एक चार पहिया सफेद वहां संदिग्ध हालत में घूमते हुए पुलिस को दिखाई दी। जिसका पीछा करने पर राजनांदगांव में भी 6 जनवरी की शाम को या वहां और 7 जनवरी की रात्रि को इस वाहन में एक घर में घुसकर कुछ व्यक्तियों के द्वारा चोरी का प्रयास करते दिखाई दिए। 

डोंगरगढ़ में पाई गई गाड़ी 

इसके बाद पुलिस ने राजनांदगांव शहर में लगे शासकीय कमरों की मदद से इस वहां का वाहन क्रमांक निकला जो MH 15 GR 3442 पाया गया।

इसके बाद बीते 14 जनवरी को संदिग्ध इको स्पोर्ट्स को दुबारा डोंगरगढ़ क्षेत्र में घूमते हुए देखने की सूचना मिलने पर डूंगरगढ़ पुलिस और साइबर सेल की टीम ने संदिग्ध वाहन की पता तलाश की और 15 जनवरी की सुबह ग्राम गाजमर्रा चंद्रगिरी पहाड़ी के पीछे तालाब के पास संदिग्ध वाहन इको स्पोर्ट्स मिली। जिसमें चालक सहित चार व्यक्ति सवार थे। 

चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

पूछताछ के दौरान चांदी के जेवरात एक टीवी एक लैपटॉप और दो नाग लोहे का रोड जब्त किया है। पुलिस ने शातिर चोर गिरोह के चार आरोपीयो तन्मय मालेकर, आकाश नोनकर, राजेश झोटिंग और जयदीप वर्मा को विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.