इस सरकारी स्कीम में हर दिन सिर्फ 45 रुपये का करें निवेश, मिलेगा 25 लाख का तगड़ा फंड

Updated on 22-02-2023 07:41 PM
नई दिल्ली: देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। ऐसे में बचत करना बेहद जरूरी है। कई ऐसी बचत योजनाएं हैं जिसमें निवेश करके आप मोटा फंड बना सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही सरकारी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें आपको रोजाना सिर्फ 45 रुपये का निवेश करना होगा। हर दिन 45 रुपये निवेश करके आप 25 लाख रुपये का मोटा फंड बना सकते हैं। ये एलआईसी (LIC) की एक पॉलिसी है। इसमें निवेश करके आप डबल बोनस भी पा सकते हैं। इस पॉलिसी का नाम जीवन आनंद पॉलिसी है। एलआईसी देश की सबसे पुरानी और बड़ी जीवन बीमा कंपनी है। यह लोगों के लिए अलग-अलग स्कीम्स लाती रहती है। LIC की जीवन आनंद पॉलिसी (LIC Jeevan Anand Policy) एक प्रीमियम टर्म पॉलिसी है जिसमें आपको प्रीमियम का भुगतान केवल तब तक ही करना पड़ता है जब तक आपको पॉलिसी चलानी है। आइए हम आपको इस पॉलिसी के बारे में डिटेल में बताते हैं।

इस तरह बनेगा 25 लाख रुपये का फंड


एलआईसी की इस पॉलिसी (LIC Jeevan Anand Policy) में अगर आप मोटा फंड बनाना चाहते हैं तो इसमें आपको लॉन्ग टर्म निवेश करना होगा। आप छोटी बचत से 25 लाख रुपये का फंड बना सकते हैं। इसके लिए आपको मैच्योरिटी पीरियड 35 साल चुनना होगा। आपको रोजाना 45 रुपये का निवेश करना होगा। इसके लिए हर महीने 1358 रुपये का निवेश होगा। 35 साल बाद आपको 5 लाख रुपये का सम एश्योर्ड मिलेगा। इस तरह से देखें तो सालाना आपको 16300 रुपये जमा करने होंगे।

पॉलिसी में ये फायदे भी मिलेंगे


एलआईसी जीवन आनंद पॉलिसी (LIC Jeevan Anand Policy) में निवेशकों को कई अन्य फायदे भी मिलते हैं। इनमें दुर्घटना मृत्यु के लिए बीमा, विकलांगता, टर्म एश्योरेंस और गंभीर बीमारी कवर अन्य शामिल हैं। एक्सीडेंट या डेथ के समय बीमा राशि को आप बढ़ा सकते हैं। इस समय एलआईसी योजना में न्यूनतम बीमा राशि 1 लाख रुपये है। हालांकि निवेशक अपने सम एश्योर्ड को बढ़ा सकते हैं और क्लेम राशि भी बढ़ा सकते हैं। एलआईसी निवेशक की मृत्यु के मामले में बीमित राशि का 125 फीसदी पैसा देती है। इस पॉलिसी में निवेश करने के लिए आपको आधार कार्ड बैंक अकाउंट मोबाइल नंबर पैन कार्ड की जरूरत पड़ेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.