इस सरकारी स्कीम में सिर्फ 58 रुपये का करें निवेश, मैच्योरिटी पर मिलेंगे पूरे 8 लाख

Updated on 15-01-2023 05:06 PM
नई दिल्ली: कमाई करने से ज्यादा जरूरी निवेश (Investment) करना होता है। दुनिया में बहुत से लोग हैं जो कमाते खूब हैं लेकिन फिर भी उनका बैंक बैलेंस (Bank Balance) काफी कम होता है। पैसा जोड़ने के लिए किसी अच्छी स्कीम में निवेश करना सबसे अच्छा रहता है। सरकार की ओर से निवेश के लिए कई योजनाएं चलाई जाती हैं। इसमें रुपयों के डूबने का खतरा नहीं होता है। वहीं आप हर महीने सिर्फ कुछ रुपयों को निवेश करके मैच्योरिटी तक अच्छा खासा बैंक बैलेंस बना सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमें आप थोड़े-थोड़े रुपये जमा करके अच्छी सेविंग कर सकते हैं। यह स्कीम एलआईसी (Life Insurance Corporation) की है। एलआईसी अलग-अलग उम्र के लोगों से लेकर महिलाओं तक के लिए पॉलिसी निकालती रहती है। बैंक और डाकघर द्वारा उपलब्ध कराए गए सेविंग (Post Office Savings) से जुड़ी योजनाओं के बाद एलआईसी (LIC Plan) की योजनाएं भारतीयों के लिए पैसे बचाने का एक लोकप्रिय विकल्प है। आइए आपको बताते हैं इस योजना के बारे में।

जानिए कौन सी है स्कीम


भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के पास समाज के हर वर्ग के लिए योजनाएं हैं। यही कारण है कि यह बीमा क्षेत्र में मार्केट लीडर है। एलआईसी आधारशिला पॉलिसी (LIC Aadhaarshila) निम्न और मध्यम आय वर्ग के लिए अच्छी योजना है। इसकी न्यूनतम राशि 75,000 रुपये और अधिकतम 3 लाख रुपये है। एलआईसी आधारशिला योजना (LIC Aadhaar Shila) में निवेश करने के लिए आप प्रति दिन एक मामूली राशि अलग रख सकते हैं। यह अधिकांश एलआईसी पॉलिसियों की तरह एक लॉन्ग टर्म निवेश है। यह व्यक्ति को डेथ कवर भी देता है। अगर कोई व्यक्ति हर दिन 58 रुपये का निवेश करता है तो उसे मैच्योरिटी के समय लाखों रुपये मिलेंगे। मृत्यु पर बीमित राशि वार्षिक प्रीमियम का सात गुना और मूल बीमा राशि का 110 प्रतिशत है। इस योजना में प्रवेश की न्यूनतम आयु 8 वर्ष है और अधिकतम 55 वर्ष है। पॉलिसी की अवधि 10 से 20 वर्ष है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.