भोपाल में नाबालिगों से जुड़े संदिग्ध नेटवर्क की जांच तेज, नशा और ब्लैकमेलिंग के जरिए मतांतरण का जाल बिछाने का आरोप

Updated on 20-04-2026 01:26 PM

भोपाल। राजधानी भोपाल में नाबालिग लड़कियों को झांसे में लेकर कथित मतांतरण और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े एक नेटवर्क की जांच तेज हो गई है। हाल ही में सामने आए मामलों के बाद पुलिस इस पूरे घटनाक्रम को संगठित रूप से संचालित गिरोह के तौर पर देख रही है।

दोस्ती कर अपने प्रभाव में लेते थे

जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपित युवतियों से दोस्ती कर उन्हें अपने प्रभाव में लेते थे। इसके बाद उन्हें होटल, क्लब और अन्य स्थानों पर ले जाकर कथित रूप से नशे की लत लगाई जाती थी। पुलिस को यह भी इनपुट मिले हैं कि कुछ मामलों में युवतियों को ब्लैकमेल कर दबाव बनाने की कोशिश की गई।

पुलिस अधिकारियों का क्या कहना

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शहर के बाहरी इलाकों में स्थित कुछ कैफे और रेस्टोरेंट्स को संदिग्ध गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जाने के संकेत मिले हैं। वर्ष 2025 में पिपलानी क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट पर कार्रवाई भी की गई थी।

अशोकनगर जिले की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपितों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों और उनके सहयोगियों की भूमिका की विस्तृत जांच की जा रही है। कुछ संदिग्ध मददगारों और कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है।

इस एंगल से भी जांच जारी

पुलिस ने आरोपितों को न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं, जिसमें नशा, ब्लैकमेलिंग और अन्य आपराधिक गतिविधियां शामिल हैं, की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे नेटवर्क और घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.