भूमिपूजन से पहले ही 20 हजार करोड़ रुपए का निवेश

Updated on 15-09-2025 12:23 PM

धार के भैंसोला में बन रहे पीएम मित्र पार्क के लिए मिले प्रस्तावों में से 91 कंपनियों को 1294 एकड़ से अधिक भूमि आवंटित करने की अनुशंसा हो चुकी है। इन कंपनियों से 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक का निवेश मिलेगा और 72 हजार से अधिक रोजगार मिलेंगे। पार्क की कुल 2100 एकड़ भूमि में से लगभग 1300 एकड़ भूमि का आवंटन पूरा हो चुका है।

समत्व भवन में रविवार को कृषि विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मित्र पार्क से 6 लाख कपास किसानों को फायदा होगा। कुल 3 लाख प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष नौकरियां मिलेंगी। सीएम ने कहा कि 17 सितंबर के पीएम के दौरे की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

17 को आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, तैयारी पूरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पीएम मित्र पार्क बनने से मालवा क्षेत्र के किसानों द्वारा उत्पादित कपास की खपत लोकल लेवल पर ही हो जाएगी। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा और रॉ मैटेरियल सप्लाई की एक पूरी चैन तैयार होगी। पीएम मित्र पार्क प्रदेश के किसानों के लिए वरदान की तरह है।

डॉ. यादव ने कहा कि निवेशकों को सभी जरूरी मदद और सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा। धार में बनने वाले पीएम मित्र पार्क के लिए 114 टेक्सटाइल क्षेत्र की कंपनियों से 23 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। पीएम मित्र पार्क में होने वाले निवेशों से यार्न, फैब्रिक और गारमेंट उत्पादन की पूरी वैल्यू चेन यहीं विकसित होगी, जिससे प्रदेश का टेक्सटाइल उद्योग वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन सकेगा। पार्क की बाकी जमीन भी चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जा रही है।

ये हैं प्रमुख निवेशक:

प्रमुख निवेशकों में वर्धमान टेक्सटाइल्स 2000 करोड़ रुपए का निवेश कर 190 एकड़ भूमि पर इकाई स्थापित करेगा। जैन कॉर्ड इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड 2515 करोड़ रुपए का निवेश करेगा। एबी कॉटस्पिन इंडिया लिमिटेड 1300 करोड़ रुपए का निवेश करेगा। ट्राइडेंट लिमिटेड कंपनी 180 एकड़ भूमि पर 4,881 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। बेस्ट लाइफस्टाइल अपैरल प्रा. लि. 75 एकड़ भूमि पर 981 करोड़ रुपए का निवेश करेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.